फातिमा सना शेख ने मराठी फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' से शेयर किया अपना फर्स्ट लुक

By भाषा | Published: February 14, 2020 04:26 PM2020-02-14T16:26:15+5:302020-02-14T16:26:15+5:30

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' (Dangal) में हरियाणा की पहलवान की भूमिका से लोकप्रिय हुई अभिनेत्री फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) आगामी फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' (Suraj Pe Mangal Bhari) में मराठी महिला के किरदार में नजर आएंगी।

Fatima Sana Shaikh shares her first look with Marathi film 'Suraj Pe Mangal Bhari' | फातिमा सना शेख ने मराठी फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' से शेयर किया अपना फर्स्ट लुक

फातिमा सना शेख ने मराठी फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' से शेयर किया अपना फर्स्ट लुक

Highlightsफिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ के निर्माताओं ने शुक्रवार को फिल्म से फातिमा सना शेख का फर्स्ट लुक जारी किया।दंगल’ की अभिनेत्री सना इस फिल्म में मराठी लड़की का किरदार निभा रही हैं

फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ के निर्माताओं ने शुक्रवार को फिल्म से फातिमा सना शेख का फर्स्ट लुक जारी किया। ‘दंगल’ की अभिनेत्री सना इस फिल्म में मराठी लड़की का किरदार निभा रही हैं जिसका निर्देशन ‘जोया फैक्टर’ और ‘परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोकरण’ के निर्देशक अभिषेक शर्मा कर रहे हैं।

अभिषेक की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘फिल्म में सना का किरदार दोहरी शख्सियत वाला है जिसके लिए हमें एक ऐसी अभिनेत्री की जरूरत थी जो संवेदनशील, रहस्यमयी और मुखर किरदार को उसी सहजता से निभा सके।’’ इसके अनुसार, ‘‘फातिमा सना एक शानदार प्रतिभावान अभिनेत्री हैं जिनमें ये सारी भावनाएं अच्छे से दिखाने की काबिलियत है। वह समय की बहुत पाबंद और अपने काम के प्रति समर्पित भी हैं।

उनका जोश सेट पर हम सभी को प्रेरित करता है।’’ फिल्म में मनोज वाजपेयी और दिलजीत दोसांझ भी अहम भूमिका निभाते दिखेंगे। ‘सूरज पे मंगल भारी’ का निर्माण जी स्टूडियोज प्रोडक्शन कर रहे हैं और फिलहाल मुंबई में अलग-अलग जगहों पर इसकी शूटिंग चल रही है। फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज होगी। भाषा सुरभि मनीषा मनीषा

Web Title: Fatima Sana Shaikh shares her first look with Marathi film 'Suraj Pe Mangal Bhari'

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे