Father's Day 2022: बी-टाउन की सबसे सफल पिता-पुत्र की जोड़ी में शामिल हैं ये नाम, चेक करें लिस्ट
By मनाली रस्तोगी | Published: June 15, 2022 03:22 PM2022-06-15T15:22:18+5:302022-06-15T15:22:28+5:30
इस बार 19 जून को फादर्स डे मनाया जा रहा है। फादर्स डे आने वाला है तो इस खास मौके पर हम बॉलीवुड की उन बाप-बेटे की जोड़ी की बात करेंगे, जिन्होंने अपने पिता की तरह ही उनके पेशे को अपना पेशा बनाया।
Father's Day 2022: फादर्स डे हर साल जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। ऐसे में इस बार 19 जून को फादर्स डे मनाया जा रहा है। वैसे तो पापा के प्रति अपना प्यार जताने के लिए बच्चे किसी एक दिन के मोहताज नहीं होते हैं, लेकिन फिर भी जून में दुनियाभर में लोग फादर्स डे अपने तरीके से मनाते हैं। चूंकि, फादर्स डे आने वाला है तो इस खास मौके पर हम बॉलीवुड की उन बाप-बेटे की जोड़ी की बात करेंगे, जिन्होंने अपने पिता की तरह ही उनके पेशे को अपना पेशा बनाया।
राज कपूर-ऋषि कपूर
दिग्गज अभिनेता राज कपूर को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं और उसी रास्ते पर उनके बेटे ऋषि कपूर भी चले। यही नहीं, उन्होंने भी अपने पिता की तरह काफी नाम कमाया। ऋषि ने नीतू कपूर से शादी की और उनके दो बच्चे हैं, अभिनेता रणबीर कपूर और डिजाइनर रिद्धिमा कपूर साहनी।
अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का शहंशाह कहा जाता है। अमिताभ बच्चन वास्तव में एक लीजेंड हैं। उन्होंने बॉलीवुड को एक से एक हिट फिल्में दीं और उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने अपने करियर में भी यही रास्ता चुना। अभिनेता ने बॉलीवुड सुंदरी ऐश्वर्या राय से शादी की और उनकी एक खूबसूरत बेटी आराध्या बच्चन है।
पंकज कपूर-शाहिद कपूर
सफल अभिनेता पंकज कपूर की फिल्में आज भी देखने लायक हैं। उनके बेटे शाहिद कपूर भी एक अभिनेता हैं और दशकों से लाखों दिलों पर राज कर रहे हैं। उन्होंने मीरा राजपूत से शादी की और उनके दो बच्चे हैं मिशा कपूर, जैन कपूर।
सुनील दत्त-संजय दत्त
फिल्म 'संजू' में दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त और उनके बेटे संजय दत्त के बीच के बंधन की कहानी को दुनिया देखती है। संजय अपने पिता के साथ एक खास बांड शेयर करते थे। वहीं, सुनील दत्त की तरह संजय दत्त ने भी फिल्मी दुनिया में अपना नाम कमाया। संजय के खुद तीन बच्चे हैं।
राकेश रोशन-ऋतिक रोशन
राकेश रोशन एक निर्माता, निर्देशक, पटकथा लेखक के साथ-साथ एक अभिनेता भी हैं। उनके बेटे ऋतिक रोशन को लोकप्रिय रूप से बॉलीवुड का ग्रीक गॉड कहा जाता है क्योंकि वह आज बॉलीवुड के बेहतरीन लोगों में से एक हैं। पूर्व पत्नी सुजैन खान से ऋतिक के दो बेटे हैं।