जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे फरहान अख्तर और शिबानी, जानिए कब लेंगे फेरे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 12, 2019 08:49 AM2019-11-12T08:49:20+5:302019-11-12T08:49:20+5:30

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के इश्क के चर्चे तो बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं, लेकिन अब दोनों की शादी की खबर भी सामने आई है।

farhan akhtar shibani dandekar will merry in feb march 2020 | जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे फरहान अख्तर और शिबानी, जानिए कब लेंगे फेरे

जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे फरहान अख्तर और शिबानी, जानिए कब लेंगे फेरे

Highlights फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर बॉलीवुड के फेमस कपल्स में से एक हैं। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। कपल पार्टीज में भी साथ ही नजर आता है

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर बॉलीवुड के फेमस कपल्स में से एक हैं। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। कपल पार्टीज में भी साथ ही नजर आता है। दोनों मीडिया के सामने आने से भी कभी नजरें नहीं चुराते हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। शिबानी और फरहान ने अपने रिश्ते पर बिना कुछ कहे ही बहुत कुछ रह डाला है। दोनों के रोमांस के चर्चे के काफी दिनों से सुर्खियों में हैं लेकिन अब फैंस इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं।

फैंस को इंतजार है कि ये लव कपल आखिर शादी के बंधन में कब बंधेगा। लेकिन अब दोनों की शादी को लेकर खबर भी सामने आई है , जो फैंस को चौंका देगी।  फरहान और शिबानी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब दोनों अब रिश्ते को एक नया नाम देने को तैयार हो गए हैं।

बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार ये कपल फरवरी 2020 में शादी के बंधन में बंध जाएगा। यानि अगले साल दोनों सात फेरों में बंध जाएंगे। हालांकि अभी इन खबरों पर पक्की मुहर नहीं लगी है। लेकिन अगर ये खबर सच होती है तो फरहान के फैंस के लिए ये बड़ी खुशी की बात होगी।

फरहना इन दिनों राकेश ओम प्रकाश मेहरा की तूफान में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं और ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। फरहान इससे  पहले राकेश के साथ भाग मिल्खा भाग में साथ नजर आए थे ये फिल्म पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी। तूफान अगले साल 2 अक्टूबर को पर्दे पर पेश की जाएगी।इस दिन जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2, विक्की कौशल की सरदार ऊधम सिंह और टाइगर श्रॉफ की रैम्बो भी रिलीज होगी। 

Web Title: farhan akhtar shibani dandekar will merry in feb march 2020

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे