The Sky Is Pink का नया गाना Dil Hi Toh Hai रिलीज, नजर आई प्रियंका-फरहान की जबरदस्त केमेस्ट्री

By मेघना वर्मा | Published: September 21, 2019 04:36 PM2019-09-21T16:36:45+5:302019-09-21T16:36:45+5:30

फिल्म 'द स्काई इज पिंक' लेखिका और मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है। आयशा को पल्मोनरी फाइब्रोसिस नाम की बीमारी थी।

Farhan Akhtar, Priyanka Chopra movie The Sky Is Pink new song Dil Hi Toh Hai release | The Sky Is Pink का नया गाना Dil Hi Toh Hai रिलीज, नजर आई प्रियंका-फरहान की जबरदस्त केमेस्ट्री

The Sky Is Pink का नया गाना Dil Hi Toh Hai रिलीज, नजर आई प्रियंका-फरहान की जबरदस्त केमेस्ट्री

Highlights'द स्काई इज पिंक' फिल्म प्रियंका चोपड़ा की शादी के बाद पहली फिल्म है।'द स्काई इज पिंक', जायरा वसीम की आखिरी फिल्म हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर जल्द ही फिल्म द स्काई इस पिंक में नजर आने वाले हैं। फिल्म का पहला गाना दिल ही तो है रिलीज हो गया है। गाने में प्रियंका और फरहान अख्तर की जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिल रही हैं। 

गाने के वीडियो में फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा एक बाइक पर जाते हुए दिख रहे हैं। वहीं उनका छत वाला रोमांस भी देखने लायक है। फरहान अख्तर ने इसे शेयर करके लिखा, 'हर लव स्टोरी को एक सॉन्ग की जरूरत है।' वहीं इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है फिल्म

बताया जा रहा है कि फिल्म द स्काई इज पिंक लेखिका और मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है। आयशा को पल्मोनरी फाइब्रोसिस नाम की बीमारी थी। इस फिल्म की डायरेक्टर शोनाली बोस हैं। फिल्म को लेकर ज्यादा चर्चा तब शुरू हुई जब जायरा वसीम ने इंडस्ट्री को अलविदा कहा। दंगल गर्ल जायरा वसमी की ये आखिरी फिल्म है।

गाने की शुरूआत दिल्ली के गलियों से होती है। गाने में जामा मस्जिद को भी फिल्माया गया है। प्रीतम के कम्पोस्ड किए हुए इस गीत को अर्जीत सिंह और अन्तरा मित्रा की आवाज में गाया गया है। वहीं इस बेहद रोमांटिक गाने को गुलजार ने लिखा है। सिर्फ यही नहीं इस गाने के इंग्लिश लिरिक्स को निखिल पॉल जॉर्ज ने लिखा है। 

Web Title: Farhan Akhtar, Priyanka Chopra movie The Sky Is Pink new song Dil Hi Toh Hai release

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे