फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 21 फरवरी को लेंगे सात फेरे, जावेद अख्तर ने कहा- निमंत्रण भेजे जाने बाकी हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 4, 2022 12:22 PM2022-02-04T12:22:09+5:302022-02-04T12:40:34+5:30

कोविड -19 महामारी के प्रतिबंधों के कारण शादी में कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे। जावेद ने खुलासा किया कि आमंत्रण अभी भेजे जाने बाकी हैं।

farhan akhtar and shibani dandekar to tie the knot on february 21 javed akhtar says invitations yet to be sent out | फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 21 फरवरी को लेंगे सात फेरे, जावेद अख्तर ने कहा- निमंत्रण भेजे जाने बाकी हैं

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 21 फरवरी को लेंगे सात फेरे, जावेद अख्तर ने कहा- निमंत्रण भेजे जाने बाकी हैं

Highlightsजावेद अख्तर ने कहा कि यह एक अंतरंग समारोह होगाकोविड -19 महामारी के प्रतिबंधों के कारण शादी में कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल होंगेजावेद अख्तर ने कहा कि शादी साधारण तरीके से खंडाला में उनके परिवार के घर में होगी

मुंबईः बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर के मुताबिक, उनके बेटे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे। गौरतलब है कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर लगभग चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फरहान और शिबानी की शादी खंडाला में जावेद के परिवारिक घर में बहुत ही साधारण तरीके' से होगी।

कोविड -19 महामारी के प्रतिबंधों के कारण शादी में कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे। जावेद ने खुलासा किया कि आमंत्रण अभी भेजे जाने बाकी हैं। बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने कहा, 'हां, शादी हो रही है। आराम करो, शादी की जो तैय्यारियां हैं (शादी की बाकी तैयारियां) वे वेडिंग प्लानर्स संभाल रहे हैं।

जावेद ने कहा कि यह एक अंतरंग समारोह होगा। “स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह स्पष्ट है कि हम बड़े पैमाने पर किसी भी चीज की मेजबानी नहीं कर सकते। तो, हम केवल कुछ लोगों को बुला रहे हैं। यह एक बहुत ही साधारण मामला होगा। खैर अभी तक तो निमंत्रण भी नहीं भेजे गए हैं। उन्होंने शिबानी को 'बहुत अच्छी लड़की' भी बताया और कहा कि परिवार उन्हें बहुत पसंद करता है।

पिछले महीने शिबानी ने फरहान को उनके जन्मदिन पर ब्लैक फॉर्मल आउटफिट में ट्विनिंग की तस्वीरों के साथ शुभकामनाएं दी थीं।वहीं पिछले साल अपने जन्मदिन पर शिबानी ने फरहान के नाम का टैटू अपने गले में बनवाया था। फरहान ने पहले हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी से शादी की थी। 2017 में तलाक लेने वाले पूर्व जोड़े की दो बेटियां हैं - शाक्य और अकीरा ।

फरहान एक दशक से अधिक समय के बाद प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ अभिनीत जी ले जरा के साथ निर्देशन में वापसी करने के लिए तैयार हैं। फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

Web Title: farhan akhtar and shibani dandekar to tie the knot on february 21 javed akhtar says invitations yet to be sent out

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे