फिल्मों से दूर रेखा का आखिर कैसे चलता है निजी जीवन का खर्चा, जान कर हो जाएंगे हैरान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 6, 2018 06:36 PM2018-02-06T18:36:36+5:302018-02-06T18:41:49+5:30

आज रेखा अपने फैंस के लिए सवाल भी हैं। सभी के लिए सवाल है कि रेखा के परिवार में ऐसे तो कोई है नहीं, ना तो आधिकारिक रूप से उनके पति ही हैं औैर ना ही बच्चे।

fans want to know about bollywood actress rekha net worth source | फिल्मों से दूर रेखा का आखिर कैसे चलता है निजी जीवन का खर्चा, जान कर हो जाएंगे हैरान

फिल्मों से दूर रेखा का आखिर कैसे चलता है निजी जीवन का खर्चा, जान कर हो जाएंगे हैरान

आज भी अपनी खूबसूरती और अदा से लाखों दिलों पर  बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रेखा राज करती हैं। रेखा के चाहने वालों की लिस्ट समय के साथ कभी कम नहीं हुई, आज भी फैंस उनकी हर एक अदा पर फिदा रहते हैं। मनमोहक अंदाज, प्रेम संबंधों आदि के कारण ही फैंस को बांधे रखा है। अपने करियर के शुरुआती दिनों में रेखा इतनी खूबसूरत नहीं थीं जितनी वह आज के समय मे हैं, जिस कारण से उनको परेशानियों का सामना भी करना पड़ा था। हमेशा चेहरे पर मुस्कान रखने वाली रेखा का बचपन खासा परेशानियों से भरा रहा था। 

वहीं, बात बॉलीवुड की करें तो शुरुआत में काले रंग के कारण उन्हें बदसूरत तक कहा गया और फिल्मों में काम देने से मना कर दिया गया था। हालांकि, रेखा ने हार नहीं मानी और साल 1976 में खुद को पूरी तरह से चेंज करने के बाद ‘दो अंजाने’ के साथ बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज रेखा अपने फैंस के लिए सवाल भी हैं। सभी के लिए सवाल है कि रेखा के परिवार में ऐसे तो कोई है नहीं, ना तो आधिकारिक रूप से उनके पति ही हैं औैर ना ही बच्चे। तो वह अपने निजी जीवन का गुजारा कैसे करती हैं। सोशल मीडिया पर अकसर से बात होती रहती है कि रेखा अपने जीवन का निर्वाहन कैसे करती हैं। तो हम आपको बताते हैं कि  रेखा अपना गुजारा किस तरह से कर रहती हैं।

अरबों की है प्रोपर्टी

 रेखा की सेविंग, इनवेस्टमेंट और प्रॉपर्टी की कीमत को जोड़ दें तो networthtomb.com के मुताबिक उनकी नेट वर्थ 40 मिलियन डॉलर यानी करीब 25 अरब रुपये बताई गई है। वहीं,  रेखा की कमाई का अंदाजा इस बात से लगा लें कि तमाम डिडक्शंस के बावजूद साल 1980-81 में रेखा ने 4.25 लाख बतौर इनकम टैक्स चुकाए थे। इसी साल अमिताभ बच्चन ने 4.16 लाख आयकर दिया था। जिसके मुताबिक उनके पास अरबों की प्रॉपर्टी सेव है जिससे उनका खर्चा चल सकता है।

राज्यसभा की सैलरी और रेंट

रेखा राज्यसभा की सांसद हैं। उन्हें सालाना सैलरी और भत्ते के तौर पर 65 लाख रुपये मिलते हैं। वह ऐसे तो कभी राज्यसभा में आती नहीं तो उनकी ये सैलेरी पूरी तरह से सेव ही होती होगी। साथ ही रेखा के नाम पर मुंबई और दक्षिण भारत में कई प्रॉपर्टी है जिन्हें उन्होंने रेंट पर दे रखा है। बांद्रा के बैंडस्टैंड एरिया में जिस बंगले में रेखा रहती हैं उसकी कीमत करोड़ो में है।  मुंबई और दक्षिण भारत में स्थित घरों के रेंट से भी अपनी इनकम बनाती हैं।

सेविंग, इंवेस्टमेंट के पैसे

कुछ समय पहल एक इंटरव्यू में रेखा ने बताया था कि वह पैसे सोच समझकर खर्च करती हैं और ज्यादा से ज्यादा पैसे बचाने पर देती हैं। यही वजह है कि 80 के दशक में लाखों में पैसे कमाने वाली रेखा ने इतनी सेविंग्स कर ली अब उनका इंट्रेस्ट भी लाखों में मिलता है। वहीं, अपने जमाने की सुपरस्टार होने के नाते उन्होंने जमकर पैसे बचाए भी होंगे जो आज भी खर्च कर सकती हैं।

उद्घाटनों से कमाई

रेखा भले ही आज विज्ञापन ना कर रही हों लेकिन ब्रैंड एंबेस्डर बनकर, इवेंट्स के शुभारंभ और स्टोर ओपनिंग पर वह आए दिन आती जाती रहती हैं, जहां उनको बड़ी रकम दी जाती है।  रेखा भी ज्यादातर जगहों पर मौजूद रहती हैं। रेखा को कुछ साल पहले बिहार सरकार ने बिहार का ब्रैंड एंबेसडर बनाया था। रेखा ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और सफल रही। रेखा की गिनती आज भी देश की बड़ी एक्ट्रेस में की जाती है।

साल में एक फिल्म

अगर फैंस ये समझ के वह सालों से फिल्मों से दूर हैं तो आप बिल्कुल गलत हैं। रेखा 1 साल में एक फ़िल्म में तो नज़र आ ही जाती हैं। रेखा की जल्द ही 2 फ़िल्में आनी वाली हैं।  इसके अलावा, रेखा कुछ टीवी शो में ही नजर आती हैं। रेखा को अवॉर्ड शो में आने के भी पैसे मिलते हैं।

Web Title: fans want to know about bollywood actress rekha net worth source

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे