क्या आपको मालूम है कौन था 'फन्ने खां' जिसके नाम से प्रेरित है अनिल कपूर का किरदार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: August 2, 2018 07:25 AM2018-08-02T07:25:42+5:302018-08-02T07:25:42+5:30

Fanney Khan Movie Untold Story: 'फन्ने खां' के जरिए ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन और अन‍िल कपूर की जोड़ी 19 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही है।

Fanney Khan Movie Untold Story: Anil kapoor's role is inspired by fanney khan a soldier of aurangzeb | क्या आपको मालूम है कौन था 'फन्ने खां' जिसके नाम से प्रेरित है अनिल कपूर का किरदार

Fanney Khan Movie Untold Story: Anil kapoor's role is inspired by fanney khan a soldier of aurangzeb

नई दिल्ली, 1 अगस्त: अनिल कपूर, राजकुमार राव और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'फन्ने खां' 3 अगस्‍त को र‍िलीज होने वाली है। ख़ास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन और अन‍िल कपूर की जोड़ी 19 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही है। अतुल मांजरेकर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म फन्ने खां में अनिल कपूर ने एक आम आदमी के किरदार में हैं। जो अपनी अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए किस भी हद तक गुजरने को तैयार रहता है। 

लेकिन क्या आपको मालूम है कि 'फन्ने खां' का किरदार जो अनिल कपूर निभा रहे हैं वो हकीकत में कौन था? इसलिए ये कहानी जानना जरूरी हो जाता है। दरअसल, ये इतिहास 12वीं शताब्‍दी का है। फन्ने खां, चंगेज खां के दरबार का एक सिपाही था उसकी सेवा करता था।

फन्ने खां को बड़ी-बड़ी बातें करना बहुत शौक था लेकिन एक सैनिक होने के बावजूद वो युद्ध से भागता था। एक बार की बात है जब चंगेज खान और फन्ने खां दोनों सैर पर निकलते हैं। चंगेज खान को रास्ते में भूख लग जाती है लेकिन साथ में खाने का कोई सामान न होने कारण चंगेज खान, फन्ने खां को खाने का इंतजाम करने का आदेश देते हैं।

फन्ने खां आदेश का पालन करता है और एक जानवर का शिकार करके तुरंत चंगेज के सामने हाजिर करता है। उसकी इस बात से खुश होकर चंगेज खान, फन्ने खां को युद्ध की प्रमुख सेना में शामिल कर लेते हैं। 

ऐसा भी कहा जाता है कि फन्ने खां के हाथों में कई हाथियों का बल था और वो नीम और पीपल जैसे बड़े वृक्षों को तलवार के एक ही वार में काट देता था।  इसलिए आज भी बहादुर और ताकतवर लोगों को फन्ने खां का खिताब दिया जाता है। 

फ़िलहाल इस फिल्म में अनिल कपूर का नाम फन्ने खां रखा गया है। अब ये देखना बाकी है कि  बॉक्स ऑफिस पर ये फन्ने खां कितना कमाल दिखा पाता है। 

मनोरंजन और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।  हमारा यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

English summary :
Fanney Khan Movie Untold Story: Anil kapoor's role is inspired by fanney khan a soldier of mughal emperor aurangzeb.


Web Title: Fanney Khan Movie Untold Story: Anil kapoor's role is inspired by fanney khan a soldier of aurangzeb

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे