'हम आपके हैं कौन' को खुद माधुरी दीक्षित ने कितनी बार देखा है? फैन के सवाल पर धक-धक गर्ल ने दिया ये जवाब

By अमित कुमार | Published: April 28, 2020 09:47 PM2020-04-28T21:47:22+5:302020-04-28T21:47:22+5:30

माधुरी दीक्षित इन दिनों एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी फोटो और वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने फैंस के साथ एक सेशन किया।

fan asked Salman Khan and Madhuri Dixit film Hum Aapke Hain Koun question actress reaction | 'हम आपके हैं कौन' को खुद माधुरी दीक्षित ने कितनी बार देखा है? फैन के सवाल पर धक-धक गर्ल ने दिया ये जवाब

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlights'हम आपके हैं कौन' को फैंस ने तो कई बार देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने इसे कितनी बार देखा है? इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का बिजनेस किया था।

सलमान खान और माधुरी दीक्षित स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हम आपके हैं कौन' आज भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने साल 1994 में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म की कहानी के साथ-साथ गानों को भी फैंस से भरपूर प्यार मिला था। 

'हम आपके हैं कौन' को फैंस ने तो कई बार देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने इसे कितनी बार देखा है? इसका जवाब वह खुद भी नहीं जानती। लॉकडाउन के दौरान आस्क माधुरी दीक्षित सेशन में एक्ट्रेस से जब एक फैन ने इससे संबंधित सवाल किया तो वह इसका जवाब नहीं दे पाई। दरअसल, एक फैन ने पूछा कि आपने 'हम आपके हैं कौन' कितनी बार देखी है? 

इस पर माधुरी दीक्षित ने सवाल का जवाब देते हुए लिखा, "ईमानदारी से बताऊं तो मैं गिनती ही भूल गई हूं।" माधुरी दीक्षित के इस जवाब से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने इस फिल्म को काफी बार देखी है और इस वजह से वह गिनती भूल गई है। फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ एक्टर सलमान खान लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया था।

बॉलीवुड की डांसिंग दीवा के नाम से प्रसिद्ध माधुरी दीक्षित ने अपने पूरे कैरियर में बहुत सी बेहतरीन फिल्में की हैं। इनको अभिनय के लिए 4 बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और एक बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा भारत सरकार ने " पद्मश्री " से भी सम्मानित किया है।

Web Title: fan asked Salman Khan and Madhuri Dixit film Hum Aapke Hain Koun question actress reaction

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे