मिस्टर इंडिया के पूर्व विजेता मनोज पाटिल ने की खुदकुशी की कोशिश, अभिनेता साहिल खान पर लगाया आरोप

By अनिल शर्मा | Published: September 16, 2021 04:05 PM2021-09-16T16:05:00+5:302021-09-16T16:12:30+5:30

मनोज पाटिल के मैनेजर परी नाज ने कहा कि ओशिवारा में सैलीला भवन में पाटिल के घर पर सुबह 12.30 से 1 बजे के बीच हुई कथित घटना के बाद, उनके परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत 'गंभीर' बताई गई।

ex-mr india winner manoj patil tries to end his life blames actor sahil khan for harassment in suicide letter | मिस्टर इंडिया के पूर्व विजेता मनोज पाटिल ने की खुदकुशी की कोशिश, अभिनेता साहिल खान पर लगाया आरोप

मनोज पाटिल और साहिल खान।

Highlights मनोज पाटिल का सुसाइड लेटर जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,मनोज का आरोप है कि साहिल मिस्टर ओलंपिया में हिस्सा नहीं लेने के लिए परेशान कर रहा था

मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता के पूर्व विजेता मनोज पाटिल ने कथित तौर पर मुंबई में दवाएं खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। उनकी मैनेजर के मुताबिक, घटना गुरुवार दोपहर करीब 12:30 हुई। मैनेजर का आरोप है कि पाटिल को अभिनेता साहिल खान एक साल से अधिक समय से परेशान कर रहे हैं जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

मनोज पाटिल के मैनेजर परी नाज ने कहा कि ओशिवारा में सैलीला भवन में पाटिल के घर पर सुबह 12.30 से 1 बजे के बीच हुई कथित घटना के बाद, उनके परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत 'गंभीर' बताई गई।

29 वर्षीय मॉडल पाटिल ने कुछ दिन पहले ओशिवारा पुलिस को एक पत्र सौंपा था, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता साहिल खान के खिलाफ सोशल मीडिया पर उन्हें कथित रूप से बदनाम करने और उनके लिए समस्याएं पैदा करने के लिए कार्रवाई की मांग की गई थी। 

 मनोज पाटिल का सुसाइड लेटर जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने लिखा है, मानसिक कष्ट और कलंक के कारण वह आत्महत्या कर रहा है। मिस्टर इंडिया बने मनोज ने मिस्टर ओलंपिया की तैयारी शुरू कर दी थी। साहिल खान भी टूर्नामेंट में हिस्सा लेना चाहते थे।

मनोज का आरोप है कि साहिल उसे इससे दूर रखने और मिस्टर ओलंपिया में हिस्सा नहीं लेने के लिए परेशान कर रहा था। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, मनोज खतरे से बाहर है। वहीं ओशिवारा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

 

Web Title: ex-mr india winner manoj patil tries to end his life blames actor sahil khan for harassment in suicide letter

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे