ईशा गुप्ता कोविड पॉजिटिव, इंस्टाग्राम पर लिखा-घर पर पृथकवास में हूं, आप सभी सुरक्षित रहे और मास्क लगाएं
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 9, 2022 08:49 PM2022-01-09T20:49:28+5:302022-01-09T20:51:47+5:30
नफीसा अली, मधुर भंडारकर प्रेम चोपड़ा, बोनी कपूर, एकता कपूर, जॉन अब्राहम, विशाल ददलानी, स्वरा भास्कर, मृणाल ठाकुर, अर्जुन कपूर, अलाया एफ, रणवीर शौरी, अमृता अरोड़ा, प्रतीक बब्बर और कुब्रा सैत संक्रमित हैं।
अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने रविवार को कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गई हैं और वर्तमान में घर पर पृथकवास में हैं। छत्तीस वर्षीय अभिनेत्री ने इस बारे में जानकारी इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ साझा की।
ईशा ने लिखा, ‘‘अत्यधिक सावधानियों के बावजूद, मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गई हूं। मैं प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं और खुद को पृथक कर लिया है और वर्तमान में घर पर पृथकवास में हूं।’’ अभिनेत्री ने लिखा, ‘‘मुझे यकीन है कि मैं इससे और मजबूत होकर वापस आऊंगी। कृपया सुरक्षित रहें और मास्क लगाएं। अपना और दूसरों का ख्याल रखें। सभी को प्यार।’’
ईशा गुप्ता आखिरी बार 2021 की वेब सीरीज 'नकाब' में नजर आयी थीं। शनिवार को, मुंबई में कोविड-19 के 20,318 नये मामले सामने आये थे जबकि पांच और मरीजों की मौत हो गई थी। शहर में अब एक लाख से अधिक उपचाराधीन मरीज हैं।