लाइव न्यूज़ :

NCW ने ईशा गुप्ता को जारी किया नोटिस, एक्ट्रेस ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मांगी मदद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 7, 2020 12:25 IST

यौन उत्पीड़न मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा नोटिस मिलने के बाद एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने स्मृति ईरानी से मदद मांगी है। ईशा ने ट्वीट कर लिखा कि वो सेलेब हैं इसका मतलब ये नहीं कि वो इंसान नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने स्मृति ईरानी से मांगी मददईशा अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं

राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women) ने एक्ट्रेस ईशा गुप्ता, उर्वशी रौतेला, मौनी रॉय, महेश भट्ट, प्रिंस नरूला और रणविजय सिंह को नोटिस भेजा था। इस नोटिस के बाद से ये सभी सेलेब्स चर्चा में आ गए हैं। यह नोटिस एक कंपनी के प्रमोटर के खिलाफ मॉडलिंग करियर दिलवाने के बहाने कई लड़कियों को ब्लैकमेल और यौन उत्पीड़न करने के मामले में अपने बयान दर्ज करवाने के लिए भेजा गया है। इस नोटिस के मिलने के बाद ईशा गुप्ता एक्शन में आई हैं।

वहीं, इस मामले में एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मदद मांगी है। ईशा ने ट्वीट कर लिखा 'स्मृति ईरानी मैम, क्या इस मामले में आप मेरी मदद कर सकती हैं। मैं पहली बार ट्वीट्स के जरिए इस बारे में क्यों सुन रही हूं? अगर हम पेड प्रमोशन करते हैं तो यह हमारा काम है सच यह है कि अब तक मुझे कोई नोटिस नहीं मिला है।'

 एक अन्य ट्वीट में ईशा ने लिखा, 'कृप्या मेरी मदद करें। सिर्फ ट्वीट करके और खबरों को तूल देकर झूठे बहानों पर केस नहीं बनाया जा सकता। मुझे NCW केस के पीछे की सच्चाई के बारे में नहीं पता लेकिन मुझ पर किसी तरह का आरोप लगाना मानहानि है।' 

ईशा ने लिखा है कि स्मृति ईरानी मैम, कृपया मुझे इसे स्पष्ट करने में मदद करें। हमारा नाम इस्तेमाल करने का यह कोई तरीका नहीं है। सेलेब होने का यह मतलब नहीं है कि मैं इंसान नहीं हूं। मैं राष्ट्रीय महिला आयोग के इस नोटिस को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हूं। उन्हें लोगों की मदद करनी चाहिए वा कि मीडिया कॉन्ट्रोवर्सी।

NCW की चेयरपर्सन ने किया ये ट्वीट

वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'निर्देश जारी करने के बावजूद आईएमजी वेंचर्स के प्रमोटर सनी वर्मा और उनके साथी ने आयोग के सामने अपनी उपस्थित दर्ज नहीं करवाई। इन्होंने तो जवाब देने की जहमत उठाई और न ही निर्धारित बैठक में शामिल हुए। आगे लिखा गया है कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने इनकी गैर-उपस्थिती को गंभीरता से लिया है। इस बैठक को 18 अगस्त 11.30 बजे के लिए स्थगित कर दिया गया है। आपको फिर से औपचारिक नोटिस भेजे जाएंगे और अब उपस्थित ना होने पर हमारी प्रक्रियाओं के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :ईशा गुप्तास्मृति ईरानी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीUS-Israel Iran War: दुबई में फंसे भारतीय सितारे, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक स्टार ने पीएम मोदी से मांगी मदद

क्रिकेटRCB के गेंदबाजों ने मचाया तांडव, गुजरात जायंट्स की पारी मिनटों में ढह गई

भारतBihar Elections 2025: स्मृति ईरानी ने तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर विपक्ष पर बोला जमकर हमला, कहा- बिहार की महिलाएं अब किसी झांसे में आने वाली नहीं

भारतजन धन योजना से बिहार की 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ और उज्ज्वला योजना से 1.16 करोड़ को फायदा, स्मृति ईरानी ने कहा- NDA को वोट दे और सुरक्षित रहिए

बॉलीवुड चुस्कीKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: धारावाहिक करेंगे माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स?, स्मृति ईरानी ने कहा-‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ दिखेंगे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस