श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बहन सुजाता कुमारी ने हारी कैंसर की जंग, अस्पताल में निधन

By विवेक कुमार | Published: August 20, 2018 12:22 PM2018-08-20T12:22:47+5:302018-08-20T12:22:47+5:30

सुजाता कुमार को फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' के लिए काफी सराहना मिली थी। वह रांझणा, गोरी तेरे प्यार में जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

English Vinglish actress Sujata Kumar passes away | श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बहन सुजाता कुमारी ने हारी कैंसर की जंग, अस्पताल में निधन

श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बहन सुजाता कुमारी ने हारी कैंसर की जंग, अस्पताल में निधन

मुंबई, 20 अगस्त: फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में श्रीदेवी की बहन के रोल में दिखी एक्ट्रेस सुजाता कुमार का निधन हो गया है। वह काफी लम्बे समय से बीमार चल रही थीं। ख़बरों की मानें तो उन्हें मेटास्टेटिक कैंसर था। उनका कैंसर चौथी स्टेज पर पहुंच चुका था। सुजाता के निधन की जानकारी उनकी बहन सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर दी।

सुजाता की बहन सुचित्रा ने फेसबुक पर लिखा- सुजाता कुमार अब नहीं रही। सुजाता ने 19 अगस्त 2018 को रात 11।26 मिनट पर अंतिम सास ली। लाइफ अब कभी पहली की तरह नहीं रहेगी। सुचित्रा ने आगे लिखा- आज (20 अगस्त) दोपहर 11 बजे सुजाता का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान घाट पर किया जाएगा।



 


बता दें कि सुजाता कुमार को फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' के लिए काफी सराहना मिली थी। वह रांझणा, गोरी तेरे प्यार में जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सुजाता ने कई टीवी शोज में भी काम किया था। जिनमें होटल किंगस्टन, बॉम्बे टॉकिंग और 24 शामिल हैं।

Web Title: English Vinglish actress Sujata Kumar passes away

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे