फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। उनका शव कमरे में पंखे से लटका पाया गया। सुशांत ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी और बॉलीवुड तक अपार सफलता प्राप्त की थी। सुशांत ने एकता कपूर के शो किस देश में है मेरा दिल से करियर की शुरुआत की थी। ये सीरियल स्टार प्लस पर प्रसारित होता था।
किस देश में है मेरा दिल में सुशांत ने प्रीत का रोल प्ले किया था। सीरियल में वह हर्षद चोपड़ा के छोटे भाई के रोल में नजर आए थे। अपने छोटे से रोल में सुशांत से फैंस पर गहरा असर डाला था। इस सीरियल के बाद वह एकता कपूर के ही शो पवित्र रिश्ता में नजर आए जिससे उनको अहम मुकाम मिला था। अब एकता ने अपने इस्टाग्राम पेज पर सुशांत के करियर के पहले सीन को शेयर किया है।
एकता कपूर ने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के पहले शो किस देश में है मेरा दिल के उनके पहले सीन को शेयर किया है। एकता ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे प्रीत यानि सुशांत पहले गाड़ी पर लेटा दिखाई देता है और फिर बाद में शानदार रूप में एंट्री करते हुए फुटबॉल खेलते नजर आते हैं।
एकता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि सुशांत के पहले सीन के बारे में बहुत से लोग मुझसे पूछ रहे थे ... यह पहला सीन था जिसे हमने उसके साथ शूट किया था। यह टेलीविज़न पर उनका पहला सीन था जो किस देस में है मेरा दिल ’नामक शो में ऑन-एयर हुआ था।वह उस शो में 2 वें लीड थे, लेकिन हम जानते थे कि वह अधिक से अधिक चीजों के लिए थे और उन्होंने जाकर बस यही किया। प्यार, शांति और प्रार्थना के लिए इस सुंदर, प्रकाश का टुकड़ा और चमकदार आत्मा।
View this post on InstagramA post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor) on
सुशांत का सालों पुराना ये वीडियो देखकर फैंस इमोशनल नजर आ रहे हैं। एकता कपूर के इस वीडियो को सुशांत के फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।