'एक लड़की देखा तो ऐसा लगा' ने रिलीज से पहले ही निकाल ली अपने बजट की आधी लागत, जानिए कैसे?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 1, 2019 08:56 AM2019-02-01T08:56:04+5:302019-02-01T08:56:04+5:30

सोनम कपूर, अन‍िल कपूर, राजकुमार राव स्टारर फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा स‍िनेमाघरों में 1 फरवरी को र‍िलीज हो गई है।

ek ladki ko dekha toh aisa laga box office day predictions | 'एक लड़की देखा तो ऐसा लगा' ने रिलीज से पहले ही निकाल ली अपने बजट की आधी लागत, जानिए कैसे?

'एक लड़की देखा तो ऐसा लगा' ने रिलीज से पहले ही निकाल ली अपने बजट की आधी लागत, जानिए कैसे?

Highlights एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा ने रिलीज से पहले ही अपने बजट की आधी कमाई कर ली हैफिल्म के सैटेलाइट राइट और दूसरे राइट्स पहले ही बिक चुके हैं

'एक लड़की देखा तो ऐसा लगा' ने रिलीज से पहले ही निकाल ली अपने बजट की आधी लागत, जानिए कैसे?

अभिनेत्री सोनम कपूर और अनिल कपूर व राजकुमार राव स्टारर एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा आज पर्दे पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म से जहां फिल्म की स्टार कास्ट को बहुत उम्मीदें हैं तो वहीं फैंस भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं। फिल्म की कमाई को लेकर भी कयास शुरू हो गए हैं।

फिल्म की कहानी एक अलग विषय पर आधारित है ऐसे में इससे खासा उम्मीदें जताई जा रही हैं। फिल्म ने रिलीज से पहले ही पूरे बजट की आधी लागत निकाल ली है, ये फिल्म महज 35 से 40 करोड़ के बजट में बनी है। फिल्म के रिलीज से पहले ही इसके  सैटेलाइट राइट और दूसरे राइट्स 15 से 20 करोड़ में ब‍िके हैं। 

ऐसे में फिल्म को शानदार ओपन‍िंग र‍िलीज से पहले ही मिल गई है, फिल्म को देश में 800-900 स्क्रीन मिली हैं। पहले दिन ये फिल्म ये फिल्म चार से पांच करोड़ तक पहले दिन कमाई कर सकती है। चूंकि फिल्म एक लिमिटेड तरह के ऑडियंस को ही अपनी ओर आकर्षिक करेगी तो इस वजह से इसकी कमाई में कुछ गिरावट भी हो सकती है। बताया ये भी जा रहा है कि पहले पूरे हफ्ते में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर सकती है। 

ये एक्ट्रेस बनी हैं सोनम का प्यार

शैली चोपड़ा द्वारा निर्देशित ये फिल्म एक छोटे शहर की एक ऐसी लड़की की कहानी पर आधारित है जो होमोसेक्स से प्यार कर बैठती है और फिर होता है बगावत का सीन। कहा जा रहा है कि स्वीटी (सोनम) अपनी बचपन की दोस्त से प्यार करने लगेंगी। रेजिना कासांद्रा की अलग अलग फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं फैंस उनको जमकर सर्च कर रहें और उनके बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।

Web Title: ek ladki ko dekha toh aisa laga box office day predictions

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे