लाइव न्यूज़ :

बढ़ती जा रही है रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें, दोबारा पूछताछ के लिए ED ने सोमवार को बुलाया

By अमित कुमार | Updated: August 9, 2020 11:33 IST

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। 14 जून से लेकर अब तक करीब दो महीने में इस रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया है कि आखिर सुशांत ने आत्महत्या क्यों की थी।

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने अपनी पहली जांच में पाया कि रिया चक्रवर्ती के पास मुंबई के खार ईस्ट और नवी मुंबई में फ्लैट है।सोमवार को ईडी एक्ट्रेस से उनके पर्सनल प्रापर्टी को लेकर सवाल-जवाब कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के लिए ईडी ने एक और समन जारी किया है।

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को राहत नहीं मिल रही है। एक बार फिर एक्ट्रेस को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के लिए बुलाया है। कहा जा रहा है कि रिया को सोमवार को फिर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होना होगा। ईडी ने अपनी पहली जांच में पाया कि रिया चक्रवर्ती के पास मुंबई के खार ईस्ट और नवी मुंबई में फ्लैट  है।

सोमवार को ईडी एक्ट्रेस से उनके पर्सनल प्रापर्टी को लेकर सवाल-जवाब कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के लिए ईडी ने एक और समन जारी किया है। ईडी ने सोमवार को रिया को पूछताछ के लिए आने को कहा है। इससे पहले शुक्रवार को ईडी ने रिया से काफी लंबी पूछताछ की थी। लेकिन इसके बावजूद ईडी को अभी काफी सवालों के जवाब नहीं मिले हैं। 

ईडी ने सुशांत सिंह राजपूत के सीए से भी पूछताछ की

प्रवर्तन निदेशालय ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) से धनशोधन मामले में पूछताछ की। राजपूत के पिता ने बिहार पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी जिसके आधार पर ईडी ने जांच शुरू की है। अधिकारियों ने बताया कि संदीप श्रीधर से मुंबई में केंद्रीय एजेंसी ने पूछताछ की है और धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनके बयान दर्ज किए हैं। समझा जाता है कि सीए करीब एक वर्ष से अभिनेता के वित्तीय लेखाजोखा का हिसाब देखते थे और जांच को आगे बढ़ाने के लिए ईडी उनके वित्तीय लेन-देन को समझना चाहता है।

रिया चक्रवर्ती सहित पांच और लोगों के खिलाफ दर्ज एफआईआर

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की थी। रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ सीबीआई ने आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 420, 406 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच