लाइव न्यूज़ :

अहमद पटेल के दामाद सहित एक्टर डीनो मोरिया और संजय खान की संपत्ति को ईडी ने किया जब्त, 14500 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी का है मामला

By अनिल शर्मा | Updated: July 3, 2021 10:10 IST

ईडी ने संदेसरा परिवार के कर्मचारी सुनील यादव का बयान दर्ज किया था, जहां उसने एजेंसी को बताया था कि सिद्दिकी का दिल्ली के वसंत विहार में एक घर पर 'कब्जा' है जो कथित तौर पर चेतन संदेसरा का है।

Open in App
ठळक मुद्दे धन शोधन का यह मामला 14500 करोड़ रुपये की कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़ा हैपटेल के दामाद इरफान अहमद सिद्दिकी की संपत्ति 2.41 करोड़ रुपये की हैडीनो मोरिया की संपत्ति 1.4 करोड़ रुपये की है

दिवंगत कांग्रेस नेता अहमद पटेल के दामाद इरफान अहमद सिद्दीकी और बॉलीवुड अभिनेता डीनो मोरिया और संजय खान तथा डीजे अकील पर ईडी (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। मामला कथिक बैंक धोखाधड़ी से जुड़ा धनशोधन का है जिसमें ईडी ने कार्रवाई करते हुए सबकी संपत्ति जब्त कर ली है। यह मामला गुजरात स्थित दवा कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक समूह और उसके फरार मुख्य प्रवर्तक बंधुओं नितिन संदेसरा और चेतन संदेसरा से संबंधित है।

ईडी ने कहा कि धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत चार लोगों की संपत्ति कुर्क करने के शुरुआती आदेश जारी किए गए है। जिनके तहत शुक्रवार को आठ अचल संपत्तियां, तीन वाहन और कई बैंक खाते,शेयर, म्यूचुअल फंड कुर्क किए, जिनकी कुल कीमत 8.79 करोड़ रुपए है।

डीनो मोरिया की संपत्ति 1.4 करोड़ रुपये की है

केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि इसमें से खान की कुर्क की जाने वाली संपत्ति तीन करोड़ रुपये मूल्य की है, डीनो मोरिया की संपत्ति 1.4 करोड़ रुपये की है और डीजे अकील के नाम से लोकप्रिय अकील अब्दुलखलील बचूअली की संपत्ति 1.98 करोड़ रुपये की है जबकि पटेल के दामाद इरफान अहमद सिद्दिकी की संपत्ति 2.41 करोड़ रुपये की है।

 ईडी ने संदेसरा परिवार के कर्मचारी सुनील यादव का बयान दर्ज किया था, जहां उसने एजेंसी को बताया था कि सिद्दिकी का दिल्ली के वसंत विहार में एक घर पर 'कब्जा' है जो कथित तौर पर चेतन संदेसरा का है।

किसने रची साजिश, ईडी ने बताया

एजेंसी ने तब कहा था कि उसके पास यह कहने के लिये साक्ष्य हैं कि मोरिया और अकील को गुजरात स्थित दवा समूह द्वारा 2011-12 में कथित तौर पर अवैध रूप से कुछ रकम का भुगतान किया गया जब वे कथित तौर पर संदेसरा भाइयों द्वारा आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। धन शोधन का यह मामला 14500 करोड़ रुपये की कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़ा है जिसकी साजिश स्टर्लिंग बायोटेक और उसके मुख्य प्रवर्तकों और निदेशकों ने रची।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच