आँखों देखी, मसान और न्यूटन के मेकर्स अब ला रहे 'सिया', रंगबाज अभिनेता विनीत कुमार सिंह होंगे लीड, जानिए रिलीज डेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 2, 2022 03:37 PM2022-08-02T15:37:00+5:302022-08-02T15:42:28+5:30

सिया एक छोटे से शहर की लड़की की कहानी है जो सभी बाधाओं का सामना करते हुए न्याय के लिए लड़ने का फैसला करती है।

drishyam films siya Rangbaaz actor rangbaaz Vineet Kumar Singh will be lead | आँखों देखी, मसान और न्यूटन के मेकर्स अब ला रहे 'सिया', रंगबाज अभिनेता विनीत कुमार सिंह होंगे लीड, जानिए रिलीज डेट

आँखों देखी, मसान और न्यूटन के मेकर्स अब ला रहे 'सिया', रंगबाज अभिनेता विनीत कुमार सिंह होंगे लीड, जानिए रिलीज डेट

Highlightsसिया फिल्म को मनीष मुंद्रा ने डायरेक्ट किया हैसिया 16 सितंबर 2022 को देशभर में रिलीज होगी

मुंबईः कान फिल्म फेस्टिवल में दो बार अवार्ड जीत चुकी फिल्म मसान, 8वें वार्षिक मोजेक इंटरनेशनल साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल (MISAFF) की ओपनिंग फिल्म 'आंखों देखी' और 'ऑस्कर' में  इंडिया की आधिकारिक एंट्री फिल्म 'न्यूटन' के बाद दृश्यम फिल्म्स अपने दर्शकों के लिए अब 'सिया' लेकर आ रही  है। यह फिल्म भारत की एक मानवीय कहानी को दर्शाएगी। बता दें कि निर्माता मनीष मुंद्रा इस फिल्म के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। 

सिया एक छोटे से शहर की लड़की की कहानी है जो सभी बाधाओं का सामना करते हुए न्याय के लिए लड़ने का फैसला करती है। और शातिर पुरुष प्रधान व्यवस्था के खिलाफ एक आंदोलन शुरू करती है। इस सिनेमाई अनुभव को जीवंत करते हुए, बैनर ने इस फिल्म में प्रतिभाशाली अभिनेत्री पूजा पांडेय को सिया और रंगबाज के विनीत कुमार सिंह को मुख्य भूमिका के लिए चुना है।

निर्देशक मनीष मुंद्रा ने कहा, ''दिन-ब-दिन, साल दर साल महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सिया, घोर अमानवीयता को चित्रित करने का एक प्रयास है, जहाँ  शक्तिहीन, निर्दोष महिलाओं को एक ऐसी दुनिया में रखा जाता है जहां महिलाओं को सेक्स ऑब्जेक्ट के रूप में देखा जाता है।”

पूजा पांडेय ने कहा कि एक महिला के रूप में यह कहानी मुझे महत्वपूर्ण लगी। यह एक ऐसी कहानी है जिसे बताना बहुत जरूरी है। यह अनगिनत पीड़ितों की भावनाओं को प्रतिध्वनित करती है।

वहीं सिया से जुड़ने को लेकर विनीत कुमार सिंह ने कहा कि एंटरटेनमेंट और इम्पैक्टफूल मैसेज के बीच हमेशा से एक फाइन लाइन होनी चाहिए। दृश्यम फिल्म्स सिया के जरिये इस लक्ष्य को पूरा करने में विश्वास रखती हैं। यह  फिल्म पावर-पैक, हार्ड-हिटिंग है , जो निश्चितरूप से दर्शकों ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगी। 

दृश्यम फिल्म्स द्वारा निर्मित, इस फिल्म को मनीष मुंद्रा ने डायरेक्ट किया है जो 16 सितंबर 2022 को देशभर में रिलीज होगी।

Web Title: drishyam films siya Rangbaaz actor rangbaaz Vineet Kumar Singh will be lead

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे