गलत तरीके से छू रहा था शख्स, TV एक्ट्रेस ने सबके सामने जड़ दिया जोरदार थप्पड़, फिर भीड़ ने कर दी जमकर पिटाई

By अमित कुमार | Published: April 15, 2020 03:34 PM2020-04-15T15:34:59+5:302020-04-15T15:45:14+5:30

छोटे पर्दे की प्रसिद्ध एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने इस घटना के बारे में हाल ही में एक चैट शो के दौरान जिक्र किया। दिव्यांका त्रिपाठी फैंस के बीच एक्टिंग के अलावा अपने स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं।

Divyanka Tripathi said she slapped a man for touching her inappropriately on live chat show | गलत तरीके से छू रहा था शख्स, TV एक्ट्रेस ने सबके सामने जड़ दिया जोरदार थप्पड़, फिर भीड़ ने कर दी जमकर पिटाई

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsदिव्यांका त्रिपाठी की इस बात को सुनकर फैंस भी उस शख्स को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ से दिव्यांका त्रिपाठी की फैन फॉलोइंग काफी अधिक बढ़ गई थी।

ये है मोहब्बते फेम स्टार दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों पति विवेक दहिया संग क्वारंटाइन में हैं। लॉकडाउन की वजह से वह घर में ही अपना समय व्यतीत कर रही हैं। छोटे पर्दे की प्रसिद्ध एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। एक लाइव चैट शो के दौरान दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया कि कैसे एक बार एक शख्स ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। 

दिव्यांका ने शो के दौरान बताया कि वह थिएटर के बाहर टिकट की लाइन में खड़ी की थी। भीड़ ज्यादा होने की वजह से एक शख्स ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की। युवक की बत्तमीजी का अहसास दिव्यांका को हो गया था और उन्होंने तुरंत ही उसे सबक सिखाने का फैसला किया। दिव्यांका पहले उसे भीड़ से बाहर लेकर आई, वह हाथ छुड़ाकर भागने की कोशिश करता रहा । लेकिन दिव्यांका ने उसे नहीं छोड़ा। 

दिव्यांका आगे कहती हैं कि उन्होंने लोगों की परवाह किए बगैर वहीं उसे एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद वहां और लोगों की भीड़ इकट्टा हो गई। मामला पता चलने पर सबने उसे मिलकर खूब पीटा। दिव्यांका त्रिपाठी की इस बात को सुनकर फैंस भी उस शख्स को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ से दिव्यांका त्रिपाठी की फैन फॉलोइंग काफी अधिक बढ़ गई थी।

Web Title: Divyanka Tripathi said she slapped a man for touching her inappropriately on live chat show

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे