दिव्यांका त्रिपाठी की शादी को हुए 5 साल पूरे, कुछ यूं रोमांटिक अंदाज में पति विवेक को किया विश

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 8, 2020 10:06 AM2020-07-08T10:06:26+5:302020-07-08T10:06:43+5:30

दिव्यांका और विवेक की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों को एकता कपूर के टीवी शो ये है मोहब्बतें के सेट पर प्यार हुआ, फिर दोनों ने डेट करना शुरू किया और कुछ समय बाद शादी कर ली

divyanka tripathi and vivek dahiya 5th wedding anniversary tv cutest couple | दिव्यांका त्रिपाठी की शादी को हुए 5 साल पूरे, कुछ यूं रोमांटिक अंदाज में पति विवेक को किया विश

दिव्यांका त्रिपाठी की शादी को हुए 5 साल (फाइल फोटो)

Highlightsदिव्यांका त्रिपाठी और विवेद दहिया की लव स्टोरी किसी फेयरीटेल से कम नहीं है आज दिव्यांका और विवेक की शादी को पांच साल पूरे हो चुके है

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेद दहिया की लव स्टोरी किसी फेयरीटेल से कम नहीं है। आज दिव्यांका और विवेक की शादी को पांच साल पूरे हो चुके है। दिव्यांका और विवेक छोटे पर्दे के फेमस कपल्स में से एक हैं। 8 जुलाई को विवेक और दिव्यांका शादी के बंधन में बंधे थे। ऐसे में दिव्यांका ने इस खास दिन पर पति विवेक को शुभकामनाएं दी हैं।

इस फोटो को शेयर करते हुए दिव्यांका ने लिखा- Small big things one does to express love,#DivekAnniversary #8July #AllWeCanDoInCorona#Doodling on board this time 😉। ऐसे में विवेक दहिया ने  दिव्यांका के पोस्ट का रिप्लाई भी किया है। उन्होंने दिव्यांका का शुक्रियाअदा किया है।

दिव्यांका और विवेक फैंस के बीच काफी फेमस हैं। दोनों  की जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी करते हैं। दोनों एक-दूसरे को स्पेशल फील कराने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। दिव्यांका इन दिनों घर पर हैं। ऐसे में वह पति के साथ खास वक्त गुजार रही हैं। साथ ही तरह तरह की चीजें भी खूब बना रही हैं।


दिव्यांका और विवेक की लव स्टोरी की शुरुआत एकता कपूर के टीवी शो ये है मोहब्बतें के सेट हुई। दोनों इस सीरियल में काम करते थे और देखते ही देखते एक दूसरे के करीब आ गए थे।  फिर दोनों ने डेट करना शुरू किया और कुछ समय बाद शादी कर ली।

शो ये है मोहब्बतें में दिव्यांका इशिता भल्ला के किरदार में थीं। वहीं विवेक एक पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में थे, शो को बहुत पसंद किया गया था लेकिन अब शो बंद हो गया है।वर्क फ्रंट पर दिव्यांका डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी नजर आईं। वो राजीव खंडेलवाल संग ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज कोल्ड लस्सी चिकन मसाला में दिखी थीं।

Web Title: divyanka tripathi and vivek dahiya 5th wedding anniversary tv cutest couple

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे