आदित्य ठाकरे की मुरीद हुई बॉलीवुड की ये ग्लैमरस एक्ट्रेस, कहा- महाराष्ट्र अब सुरक्षित हाथों में

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 6, 2020 12:10 PM2020-02-06T12:10:59+5:302020-02-06T12:18:03+5:30

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के बेटे आदित्य ठाकरे एक उभरते हुए युवा नेता हैं. उनको लेकर अभिनेत्री दिशा पाटनी (Disha Patani) क्या सोचती हैं

disha patni speaks on aditya thackeray maharashtra is now in safe hand | आदित्य ठाकरे की मुरीद हुई बॉलीवुड की ये ग्लैमरस एक्ट्रेस, कहा- महाराष्ट्र अब सुरक्षित हाथों में

आदित्य ठाकरे की मुरीद हुई बॉलीवुड की ये ग्लैमरस एक्ट्रेस, कहा- महाराष्ट्र अब सुरक्षित हाथों में

Highlightsआदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी जल्द एक नई फिल्म में नजर आने वाले हैं। दोनों मलंग फिल्म में नजर आने वाले हैं।

आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी जल्द एक नई फिल्म में नजर आने वाले हैं। दोनों मलंग फिल्म में नजर आने वाले हैं। दोनों की ये फिल्म 7 फरवरी को पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है।  दिशा और आदित्य के अलावा फिल्म में कुणाल खेमू और अनिल कपूर हैं।

ऐसे में फिल्म की स्टारकास्ट फिल्म के प्रमोशन में इस जुटी हुई है। हाल ही में आदित्य राय कपूर और दिशा पाटनी ने न्यूज 18 हिंदी से खास बातचीत की और इस बातचीत में दिशा ने फिल्म और फिटनेस के साथ-साथ अपने दोस्त आदित्य ठाकरे से जुड़े सवाल पर भी खुलकर बातचीत की।

कुछ समय पहले ही आदित्य ठाकरे के साथ दिशा पाटनी की डिनर की फोटो वायरल हुई थीं। जिसके बाद दोनों के लिंकअप की खबरें भी सोशल मीडिया पर छाई थीं। अब दिशा ने कहा है कि  एक लड़की दोस्त भी हो सकती है वैसे  वैसे ही लड़के दोस्त क्यों नहीं हो सकते। मेरे लड़की से ज्यादा लड़के दोस्त हैं और अगर आप अपने दोस्त के साथ लंच या डिनर पर जाते हैं तो इसमें क्या बुराई है।


आदित्य की तारीफ करते हुए दिशा ने कहा है कि अब इंडिया को यूथ चाहिए और बहुत अच्छा है कि कोई यंग लीडर आया है और आदित्य एनवायरमेंट के लिए काफी कुछ करते हैं।न्हें बहुत विश्‍वास है आदित्य ठाकरे पर और अब महाराष्ट्र सुरक्षित हाथों में है। अब उन्होंने मुंबई की नाइटलाइफ़ खोल दी है।

Web Title: disha patni speaks on aditya thackeray maharashtra is now in safe hand

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे