लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड डायरेक्टर सुधीर मिश्रा के पिता का निधन, सोशल मीडिया पर सितारों ने दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: April 2, 2020 16:37 IST

इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार बॉलीवुड सेलेब्स दुख जाहिर कर रहे हैं। हंसल मेहता, सोनू सूद, निखिल आडवाणी के अलावा कई और लोगों ने उनकी मौत पर शौक प्रकट किया।

Open in App
ठळक मुद्दे फिल्म निर्माता निखिल आडवाणी ने कहा कि कई लोग फिल्म उद्योग में सुधीर मिश्रा के माता-पिता के योगदान से अनजान थे।सुधीर मिश्रा ने ट्वीटर इस बात की जानकारी दी।

फिल्म निर्माता सुधीर मिश्रा के पिता देवेंद्र नाथ मिश्रा का दिल की बीमारी से बृह्सपतिवार को सुबह निधन हो गया। सुधीर मिश्रा ने ट्वीटर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “मेरे पिता देवेंद्र नाथ मिश्रा का आज सुबह निधन हो गया । वह लखनऊ के थे और अपने जीवन में कई पदों पर रहे। वे गणितज्ञ, सागर विश्वविद्यालय में गणित के प्रोफेसर, शिक्षा मंत्रालय में संयुक्त शिक्षा सलाहकार, सीएसआईआर के उप निदेशक, एमपी विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख, बीएचयू के कुलपति जैसे पदों पर आसीन रहे।”

निर्देशक अनुभव सिन्हा ने ट्वीट किया कि बृहस्पतिवार शाम को जोगेश्वरी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिल्म निर्माता निखिल आडवाणी ने कहा कि कई लोग फिल्म उद्योग में सुधीर मिश्रा के माता-पिता के योगदान से अनजान थे। उन्होंने ट्वीट किया,‘‘एक सज्जन, दूरदर्शी विचारक और शिक्षक के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। कई लोग फिल्म उद्योग में सुधीर मिश्रा के माता-पिता के योगदान से अनजान है।

उन्होंने सभी सपने देखने वालों के लिए अपना घर और दिल खोल रखा था। भगवान डी एन मिश्रा की आत्मा को शांति दे।” इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार बॉलीवुड सेलेब्स दुख जाहिर कर रहे हैं। हंसल मेहता, सोनू सूद, निखिल आडवाणी के अलावा कई और लोगों ने उनकी मौत पर शौक प्रकट किया।

टॅग्स :बॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच