निर्देशक ओनिर की गे सैन्य अधिकारी पर आधारित फिल्म को NOC क्यों नहीं दिया गया, सरकार ने दिया जवाब

By अनिल शर्मा | Published: February 12, 2022 01:11 PM2022-02-12T13:11:33+5:302022-02-12T13:23:40+5:30

हाल ही में ओनिर ने अपनी फिल्म को नो ओब्जेकशन सर्टिफिकेट यानि एनओसी न मिलने पर नाराजगी दिखाई थी। ओनिर का दावा था कि ये एक सच्ची कहानी पर आधारित है।

director Onir film based on a gay military officer not get noc Minister Ajay Bhatt give reason | निर्देशक ओनिर की गे सैन्य अधिकारी पर आधारित फिल्म को NOC क्यों नहीं दिया गया, सरकार ने दिया जवाब

निर्देशक ओनिर की गे सैन्य अधिकारी पर आधारित फिल्म को NOC क्यों नहीं दिया गया, सरकार ने दिया जवाब

Highlightsलोकसभा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि ओनिर की फिल्म से भारतीय सेना की छवि खराब हो सकती थीभट्ट ने कहा फिल्म में कश्मीर में तैनात एक सैनिक के संबंध एक स्थानीय युवक से दिखाए गए थेअजय भट्ट ने लोकसभा में वरुण गांधी द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में यह जानकारी दी

नई दिल्लीः केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शुक्रवार को लोकसभा में फिल्म निर्माता-निर्देशक ओनिर की सैन्य अधिकारी पर आधारित फिल्म को  नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) नहीं देने की वजह बताई। अजय भट्ट ने कहा कि फिल्म में कश्मीर में तैनात एक सैनिक के संबंध एक स्थानीय युवक से दिखाए गए थे। इससे भारतीय सेना की छवि खराब हो सकती थी, इसलिए फिल्म को एनओसी नहीं दी गई।

अजय भट्ट ने लोकसभा में वरुण गांधी द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। वरुण गांधी ने अपने एक सवाल में जानकारी मांगी थी कि किन कारणों से सेना ने एक फिल्म को एनओसी देने से इंकार कर दिया है। वरुण गांधी ने एनओसी ना दिए जाने को अभिव्यक्ति की आजादी से जोड़कर सवाल पूछा था।

सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि सैन्य पृष्ठभूमि पर बनी फिल्मों को मंजूरी देने के लिए सेना को 1 जनवरी 2021 से 31 जनवरी 2022 तक कुल 18 प्रस्ताव प्राप्त हुए। इनमें से एक को खारिज कर दिया गया और एक अभी भी लंबित है। पिछले साल से रक्षा मंत्रालय ने सेना पर आधारित सभी फिल्मों, सीरियल और ओटीटी कंटेट को रक्षा मंत्रालय से एनओसी लेना अनिवार्य बना दिया है।

हाल ही में ओनिर ने अपनी फिल्म को नो ओब्जेकशन सर्टिफिकेट यानि एनओसी न मिलने पर नाराजगी दिखाई थी। ओनिर का दावा था कि ये एक सच्ची कहानी पर आधारित है। रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने ये भी जानकारी दी कि इस फिल्म से सुरक्षा संबंधी सवाल भी खड़े हो रहे थे। इसीलिए फिल्म को एनओसी नहीं दी गई।

Web Title: director Onir film based on a gay military officer not get noc Minister Ajay Bhatt give reason

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे