नोरा फतेही ने 'ताकी-ताकी' सॉन्ग पर कमर हिलाकर मचाया तहलका, जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा वीडियो

By अमित कुमार | Published: June 7, 2020 03:05 PM2020-06-07T15:05:26+5:302020-06-07T15:05:26+5:30

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही फैंस के बीच अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इन दिनों उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Dilbar girl Nora Fatehi dance moves on taki taki song goes viral | नोरा फतेही ने 'ताकी-ताकी' सॉन्ग पर कमर हिलाकर मचाया तहलका, जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा वीडियो

(फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlights बॉलीवुड की कई फिल्मों में नोरा फतेही अपने डांस का जादू बिखेर चुकी हैं। फैंस को उनका सबसे ज्यादा 'दिलबर' वीडियो सॉन्ग पसंद आया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने डांस की वजह से खूब चर्चा में रहती हैं। लॉकडाउन में भी वह अपनी डांसिग वीडियो अक्सर फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। बेहतरीन डांस मूव्स से फैंस को अपना दीवाना बनाने वाली नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। 

नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह 'ताकी-ताकी' सॉन्ग पर धमाकेदार अंदाज में डांस करती दिखाई दे रही हैं। नोरा के साथ कोरियोग्राफर रजित देव भी उनका भरपूर साथ दे रहे हैं। नोरा फतेही के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और लगातार अपनी बात रख रहे हैं। रेड कलर के आउटफिट में नोरा हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।  

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भले ही नोरा फतेही के इस वीडियो को घर पर ही बनाया गया हो लेकिन फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। नोरा फतेही अपने बेली डांस के लिए काफी फेमस हैं और इस वीडियो में तो उन्होंने कुछ ज्यादा ही धमाल मचाया है। 

बॉलीवुड की कई फिल्मों में नोरा फतेही अपने डांस का जादू बिखेर चुकी हैं। फैंस को उनका सबसे ज्यादा 'दिलबर' वीडियो सॉन्ग पसंद आया था। इस गाने में भी नोरा ने जबरदस्त डांस करके फैंस का दिल जीता था। नोरा बॉलीवुड की काफी चर्चित फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इनमें बाहुबली, सत्यमेव जयते, भारत और स्त्री का नाम शामिल है।

Web Title: Dilbar girl Nora Fatehi dance moves on taki taki song goes viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे