लाइव न्यूज़ :

इनके कहने पर धर्मेंद्र ने छोड़ दी थी शराब,बदबू छुपाने के लिए सेट पर खाकर गए थे प्याज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 6, 2019 08:20 IST

बॉलीवुड के एक्टर धर्मेंद्र ने एक शो में खुलासा किया कि वह आए दिन बहार के फिल्म के सेट पर शराब की बदबू छुपाने के लिए प्याज खाकर जाते थे।

Open in App

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने आशा पारेख के साथ कई फिल्मों में काम किया है. हाल ही में अपनी को-एक्ट्रेस वहीदा रहमान के साथ एक सिंगिंग रियलिटी शो में मेहमान बनकर पहुंचे इन दोनों कलाकारों ने पुरानी यादें ताजा कीं. इस शो में धर्मेंद्र ने खुलासा किया कि वे आशा पारेख संग शूटिंग करने से पहले प्याज खाकर सेट पर जाते थे. इसकी वजह भी उन्होंने बताई. यही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि आशा पारेख के कहने पर उन्होंने शराब भी छोड़ दी थी.

यह वाकया 1966 में आई फिल्म 'आए दिन बहार के' की शूटिंग के समय का है. धर्मेंद्र ने कहा, ''हम दार्जिलिंग में शूटिंग कर रहे थे. पैकअप के बाद प्रोड्यूसर और क्रू मेंबर रात भर पार्टी करते थे. मैं भी पार्टी में जाता था और ड्रिंक करता था. सुबह शराब की स्मेल आती थी. इसलिए इसेे छिपाने के लिए मैं प्याज खाता था. उधर, सेट पर आशा पारेख अक्सर उनसे शिकायत करती थी कि वे प्याज की तरह स्मेल कर रहे हैं, जो कि उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है.

मैंने उन्हें बताया कि मैं शराब की बदबू को छिपाने के लिए प्याज खाता हूं. इस पर आशा ने कहा कि ऐसा है तो शराब पीना ही छोड़ दो. आशा के सुझाव पर मैंने शराब पीनी छोड़ दी और हम अच्छे दोस्त बन गए.'' धर्मेंद्र ने कहा कि वे सब एक परिवार की तरह हैं. उन्होंने कहा, ''वे दिन खूबसूरत थे.

वो खूबसूरत यादें कभी-कभी मुझे उदास कर देती हैं. लेकिन पुरानी यादों का ये अनुभव मुझे खुश होने का भी अवसर देता है.'' आशा पारेख ने भी पुरानी बातों को याद करते हुए बताया कि कैसे धर्मेंद्र जुकाम होने के बावजूद शराब को नहीं छूते थे. क्योंकि उन्होंने इसे न पीने का वादा किया था. एक्ट्रेस ने कहा, ''एक गाना था जिसमें धर्मेंद्र को पानी में डांस करना था.

पानी बहुत ठंडा था और उन्हें जुकाम से बचाने के लिए पानी से बाहर आते ही ब्रांडी ऑफर की जाती थी. लेकिन वे मेरी तरफ देखते, क्योंकि मैंने उनसे कहा था कि अगर वे पिएंगे तो मैं सेट छोड़कर चली जाऊंगी. ये तीन-चार दिनों तक हुआ. लेकिन मेरा सम्मान करते हुए धर्मेंद्र ने शराब की एक भी बूंद नहीं पी.''

टॅग्स :धर्मेंद्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPadma Awards 2026: 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से गुमनाम नायक सम्मानित, सूची देख आप भी करेंगे सलाम?, 90 महिलाओं को सम्मान

बॉलीवुड चुस्कीPadma Awards 2026: धर्मेंद्र पद्म विभूषण से सम्मानित, अलका याग्निक को पद्म भूषण, आर माधवन को मिला पद्मश्री पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीIkkis Box Office Collection Day 4: रविवार को बदला खेल? चौथे दिन फिल्म इक्कीस की कमाई में उछाल

बॉलीवुड चुस्कीIkkis BOX Office Collection Day 1: अगस्त्य की दमदार एंट्री और धर्मेंद्र का इमोशनल रोल, ‘इक्किस’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉलीवुड चुस्कीIkkis Movie Review: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म, जो जंग से ज्यादा जज्बातों की कहानी कहती है!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस