बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'धड़क' का जादू, पहले वीक में हुई इतनी कमाई
By विवेक कुमार | Published: July 27, 2018 04:00 PM2018-07-27T16:00:02+5:302018-07-27T16:00:02+5:30
'धड़क' की ज्यादातर शूटिंग राजस्थान में की गई है। धड़क मराठी भाषा की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक है।
मुंबई, 27 जुलाई: शशांक खेतान के डायरेक्शन में बनी ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के जरिये दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फैन्स के अलावा क्रिटिक्स को भी ये फिल्म काफी पसंद आई है।
अगर फिल्म की कमाई के बारे में बात करें तो ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'धड़क' ने अपने पहले सप्ताह 51.56 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने अपने पहले दिन 8. 71 करोड़ की कमाई की तो वहीं दूसरे दिन 11.04 करोड़ कमाए। फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को अपने खाते में 13.92 करोड़ कमाए। सोमवार के दिन यानि चौथे दिन फिल्म की कमाई सिर्फ 5. 52 करोड़ रही। पांचवे दिन 4.76 करोड़, छठे दिन 4. 06 करोड़ वहीं सातवें दिन (गुरुवार) को 3. 55 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म की पूरी कमाई अब 51. 56 करोड़ की हो चुकी है।
#Dhadak has a SOLID Week 1... Crosses ₹ 50 cr... Weekend 2 is crucial... Will the new releases [especially #MI6] affect its biz or will it stay strong?… Fri 8.71 cr, Sat 11.04 cr, Sun 13.92 cr, Mon 5.52 cr, Tue 4.76 cr, Wed 4.06 cr, Thu 3.55 cr. Total: ₹ 51.56 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 27, 2018
बता दें कि 'धड़क' की ज्यादातर शूटिंग राजस्थान में की गई है। धड़क मराठी भाषा की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक है। 4 करोड़ के बजट में बनी सैराट ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी। धड़क में आशुतोष राणा, ऐश्वर्या नारकर और अंकित बिष्ट का भी अहम् रोल है।
वहीं अब इस फिल्म के बाद जाह्नवी अपने पापा बोनी कपूर की होम प्रॉडक्शन फिल्म में नजर आ सकती हैं। फिल्म में जाह्नवी का रोल काफी ग्लैमरस होगा।
अगर फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो ये कहानी है उदयपुर के रहने वाले मधुकर बागला (ईशान खट्टर) की जो पार्थवी सिंह ( जाह्नवी कपूर) से बेइंतहा प्यार करता है। पार्थवी के पिता रतन सिंह एक ऊँची जाति के दबंग नेता हैं। जिनसे लोग खौफ खाते हैं।