दीपिका की बहन ने कुछ यूं किया जीजू रणवीर से प्यार का इजहार, आप भी हो जाएंगे फिदा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 24, 2018 02:28 PM2018-12-24T14:28:31+5:302018-12-24T14:28:31+5:30

रणवीर सिंह ने सिंबा को लेकर ट्विटर पर अपने फैन्स से लाइव चैट की थी। इसी दौरान उनकी साली अनीशा ने रणवीर के लिए 'आई लव जीजू' लिखा था।

deepika sister anisha says i love jiju for ranveer singh on twitter | दीपिका की बहन ने कुछ यूं किया जीजू रणवीर से प्यार का इजहार, आप भी हो जाएंगे फिदा

दीपिका की बहन ने कुछ यूं किया जीजू रणवीर से प्यार का इजहार, आप भी हो जाएंगे फिदा

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी के बाद से ही चर्चा का विषय बने हुए हैं। ये कहना भी गलत नहीं होगा कि इनके घरवाले भी इनका साथ देने से बिल्कुल भी नहीं चूकते हैं। दीपिका और रणवीर एक दूसरे के परिवार के हर एक सदस्द के करीब हैं। 

इसका एक नाजारा हाल ही में देखने को मिला है। जब रणवीर की साली ने खुलेआम जीजा जी से इश्क का इजहार किया है। हाल ही में अनीशा ने अपने जीजा रणवीर के लिए ट्विटर पर एक प्यार भरा मैसेज दिया। जो इनकी आपसी बॉन्डिंग का ही सबूत है।

दरअसल, दो दिन पहले ही रणवीर सिंह ने सिंबा को लेकर ट्विटर पर अपने फैन्स से लाइव चैट की थी। इसी दौरान उनकी साली अनीशा ने रणवीर के लिए 'आई लव जीजू' लिखा था। जो रणवीर के लिए अनीशा के प्यार का सबूत है। इससे पहले दीपिका-रणवीर की शादी के दौरान अनीशा ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था 'रब ने बना दी जोड़ी'।

अनीशा ऐसे तो सोशल मीडिया पर ज्यादा कोई मैसेज शेयर नहीं करती हैं , लेकिन उनका ये ट्वीट फैंस के बीच छा गया है।  गौरबतल है कि रणवीर ने कुछ समय पहले अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि वह जिस तरह से अपने माता-पिता का ध्यान रखना चाहते हैं उसी तरह से दीपिका के परिवार का ध्यान रखना चाहते हैं। 

Web Title: deepika sister anisha says i love jiju for ranveer singh on twitter

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे