तिरुपति बालाजी जाएंगे पहली वेडिंग एनीवर्सरी पर दीपिका-रणवीर, जानिए क्या है खास दिन पूरा प्लान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 13, 2019 10:19 AM2019-11-13T10:19:20+5:302019-11-13T11:09:47+5:30

14 नवंबर को रणवीर और दीपिका ने शादी की थी। ऐसे में दोनों अब पहली वेडिंग एनीवर्सरी मनाएंगे। ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है कि दोनों आखिर इस खास दिन को कहां पर मनाएंगे।

deepika ranveer will celebrate first wedding anniversary in tirupati | तिरुपति बालाजी जाएंगे पहली वेडिंग एनीवर्सरी पर दीपिका-रणवीर, जानिए क्या है खास दिन पूरा प्लान

तिरुपति बालाजी जाएंगे पहली वेडिंग एनीवर्सरी पर दीपिका-रणवीर, जानिए क्या है खास दिन पूरा प्लान

Highlightsएक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में से एक हैं। दोनों एक दूसरे पर प्यार बरसाने से भी कभी पीछे नहीं हटते हैं।

एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में से एक हैं। दोनों एक दूसरे पर प्यार बरसाने से भी कभी पीछे नहीं हटते हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे पर खूब प्यार दिखाते रहते हैं। अब दोनों की शादी को एक साल होने वाला है। 14 नवंबर को  रणवीर और दीपिका ने शादी की थी। ऐसे में दोनों अब पहली वेडिंग एनीवर्सरी मनाएंगे। ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है कि दोनों आखिर इस खास दिन को कहां पर मनाएंगे।

दोनों इस खास दिन के लिए विदेश या फिर किसी हिट स्टेशन पर नहीं जा रहे हैं। दोनों इस दिन देश में ही रहेंगे।  दरअसल रणवीर दीपिका अपनी एनीवर्सरी धर्मस्थलों पर जाकर सेलिब्रेट करेंगे। इस मौके पर  दोनों को परिवार भी साथ होगा।

दोनों इस खास दिन पर पहले तिरुपति मंदिर जाएंगे, इसके बाद पंजाब के अमृतसर में मत्था टेकने जाएंगे।दीपिका के करीबी के अनुसार दोनों पहले तिरुपति बालाजी मंदिर और फिर पद्मावती मंदिर में पूजा करेंगे। इसके बाद 15 नवंबर को दोनों अमृतसर के स्वर्णमंदिर जाएंगे।

13 नवंबर को दीपिका परिवार निकलकर मुंबई पहुंचेगा।दोनों के इस खास सेलेब्रिशन को लेकर फैंस भी खासा उत्साहित हैं। फैंस की निगाहें अब दोनों के इस खास दिन फोटो पर टिकी हैं। कब दोनों अपने साथ की फोटो सोशल मीडिया मीडिया पर शेयर करते हैं।

हाल ही में दीपिका अपनी दोस्त की शादी में गई थीं। दीपिका के साथ रणवीर सिंह भी गए थे। जिसके बाद उन्होंने एक फोटो शेयर की जिसको शेयर करते हुए लिखा जिसके बाद उन्होंने एक सेल्फी डालकर यह लिखा था कि दोस्त की शादी में ज्यादा मस्ती करने के बाद ये हाल होता है।

English summary :
Bollywood Most dashing couple Ranveer singh and deepika padukone married last year on 14th november. In such way their fans are waiting to know where they celebrate their first anniversary. According to report, both will worship first at Tirupati Balaji temple and then visit to Padmavati temple. After this, on November 15, both will go to visit Golden Temple of Amritsar.


Web Title: deepika ranveer will celebrate first wedding anniversary in tirupati

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे