दीपिका अगर लगाती हैं रणवीर सिंह का सरनेम तो भविष्य में होगा ये बदलाव, हुआ खुलासा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 16, 2019 10:03 AM2019-01-16T10:03:40+5:302019-01-16T10:08:41+5:30

दीपिका पादुकोण ने एक्टर रणवीर सिंह के साथ बीते साल नवंबर में शादी की। दोनों की शादी हर किसी की जुबांन पर जमकर रही थी।

deepika padukone will change name after post marriage | दीपिका अगर लगाती हैं रणवीर सिंह का सरनेम तो भविष्य में होगा ये बदलाव, हुआ खुलासा

दीपिका अगर लगाती हैं रणवीर सिंह का सरनेम तो भविष्य में होगा ये बदलाव, हुआ खुलासा

दीपिका पादुकोण ने एक्टर रणवीर सिंह के साथ बीते साल नवंबर में शादी की। दोनों की शादी हर किसी की जुबांन पर जमकर रही थी। दोनों स्टार्स ने शादी के बाद जमकर दोनों ने साक्षात्कार दिए। जहां दोनों ने एक दूसरे को लेकर कई तरह के अहम खुलासे किए।

शादी के बाद दीपिका ने साक्षात्कार में कहा था कि दीपिका पादुकोण, वाइफ ऑफ रणवीर सिंह पादुकोण। जो बाद में उन्होंने महज मजाक करार दिया था,लेकिन उसके बाद से ही उनके सरनेम बदलने को लेकर चर्चाएं तेज हैं। फैंस से लेकर एस्ट्रोलॉजिस्ट तक हर कोई उनको रणवीर सिंह का सरनेम लगाने की राय दे रहा है।

सरनेम बदलने से होगा फायदा

एस्ट्रोलॉजी के ह‍िसाब से अलग वह सरनेम बदलती हैं तो इसका सीधा असर उनके जीवन पर पड़ेगा। पॉपुलर न्यूमरो- एस्ट्रोलॉजिस्ट संजय बी जुमानी का कहना है कि इससे दीपिका का आने वाला कल ज्यादा बेहद होगा। साथ ही हिंदू परंपराओं में शादी के बाद पत्नी अपने पत‍ि का सरनेम नाम के साथ जोड़ती है। जैसा कि सभी को पता है कि रणवीर स‍िंह का सरनेम भवनानी है। 

ऐसे में अगर शादी के बाद दीप‍िका इसे जोड़ती हैं तो उनके भव‍िष्य पर इसका क्या असर होने वाला है। पिंकविला की खबर के अनुसार का नाम सिंह राशि से है ऐसे में उनका पूरा नाम न्यूमरोलॉजी के ह‍िसाब एक नंबर का है, जो कि परफेक्ट है। साथ ही संजय जुबानी का कहना है कि अगर दीप‍िका, रणवीर का R या फिर स‍िंह सरनेम को अपने नाम में जोड़ती हैं तो ये न्यूमरोलॉजी के ह‍िसाब से बदल जाएगा। 

उन्होंने कहा कि उनको अपने नाम के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए। दीप‍िका को अपना ओर‍िजनल नाम ही आगे भी रखना चाह‍िए, यही उनके भव‍िष्य के लिए बेहतर है।

Web Title: deepika padukone will change name after post marriage

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे