शादी के लिए दीपिका ने खरीदा लाखों का मंगलसूत्र, रणवीर के लिए गहने खरीदने के लिए शोरूम किया था बुक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 6, 2018 04:02 PM2018-11-06T16:02:17+5:302018-11-06T16:02:17+5:30

14 नवंबर को होने वाली दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के लिए इटली का एक शानदार विला बुक किया गया है। यह एक रॉयल वेडिंग होगी, जो  कलर कॉर्डिनेटेड थीम पर बेस्ड है।

Deepika padukone buy Bridal Jewelry mangalsutra for Ranveer singh wedding | शादी के लिए दीपिका ने खरीदा लाखों का मंगलसूत्र, रणवीर के लिए गहने खरीदने के लिए शोरूम किया था बुक

शादी के लिए दीपिका ने खरीदा लाखों का मंगलसूत्र, रणवीर के लिए गहने खरीदने के लिए शोरूम किया था बुक

बॉलीवुड सितारें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी 14 नवम्बर को होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका और रणवीर दोनों की शादी इटली में होने वाली है। इसी बीच सोशल मीडिया पर दीपिका के मंगलसूत्र की खबर वायरल हो रही है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण ने शादी के लिए तकरीबन 20 लाख रुपए का मंगलसूत्र खरीदा है। इसके साथ ही दीपिका ने एक करोड़ के गहने खरीदे हैं। वहीं रणवीर सिंह के लिए दीपिका के लिए मुंबई के अंधेरी के एक ज्वेलरी शोरूम से एक चेन खरीदी है। आम ग्राहकों के लिए शोरूम को आधे घंटे के लिए बंद किया गया था। इस बात की जानकारी दीपिका के करीबी रिश्तेदारों ने दी है। 

दीपिका और रणवीर की शादी की कुछ रस्मों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई है। दीपिका बेंगलुरु में जाकर नंदी पूजा भी की थी। जिसमें वह ऑरेंज कलर के शूट में दिखाई दे रहीं थी। वहीं, रणवीर सिंह ने उनके घर पर सत्यनारायण भगवान की पूजा और हल्दी की रस्म निभाकर विवाह की रस्में निभानी शुरू कर दी हैं। 

14 नवंबर को  होने वाली दीपिका रणवीर की शादी के लिए इटली का एक शानदार विला बुक किया गया है। यह एक रॉयल वेडिंग होगी, जो  कलर कॉर्डिनेटेड थीम पर बेस्ड है। फैमली मेंबर्स के साथ-साथ इसमें वेटर्स को भी ड्रेस कोड भी दिया जाएगा। दीपिका और रणवीर काफी दिनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 

Web Title: Deepika padukone buy Bridal Jewelry mangalsutra for Ranveer singh wedding

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे