शाहिद और दीपिका को मिली बड़ी कामयाबी, जानिए क्या है माजरा
By विवेक कुमार | Published: July 24, 2018 01:42 PM2018-07-24T13:42:14+5:302018-07-24T13:42:14+5:30
शाहिद कपूर जल्द ही ‘बत्ती गुल मीटर चालू’फिल्म में दिखाई देंगे। श्री नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शाहिद के साथ श्रद्धा कपूर और यामी गौतम भी दिखाई देंगी।
मुंबई, 24 जुलाई: बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग और डांस के लिए फेमस अभिनेता शाहिद कपूर का स्टेच्यू अब जल्द ही लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में नजर आएगा। दीपिका पादुकोण के बाद अब शाहिद कपूर भी मैडम तुसाद में दिखाई देंगे। इस बात की जानकारी शाहिद ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके दी है।
फोटो में शाहिद एक नकली आंख को पकड़े दिखाई दे रहे हैं। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'कीप एन आई आउट। कमिंग सून' यानी इंतजार करो, बहुत जल्द...
वहीं दीपिका ने भी अपने इंस्टाग्राम पर ऐसी ही एक पिक्चर पोस्ट की है जिसमें वह नकली आंख पकड़े नजर आ रही हैं।दीपिका पादुकोण का स्टैच्यू मैडम तुसाद के लंदन और दिल्ली दोनों ब्रांच में लगेगा वहीं शाहिद का स्टैच्यू कहां लगेगा इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
बॉलीवुड के कई स्टार्स हैं जिन्हें लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में जगह मिली है। जिनमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और सलमान खान जैसे दिग्गज शामिल हैं।
बता दें कि शाहिद कपूर जल्द ही ‘बत्ती गुल मीटर चालू’फिल्म में दिखाई देंगे। श्री नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शाहिद के साथ श्रद्धा कपूर और यामी गौतम भी दिखाई देंगी। वहीं अगर निजी जीवन के बारे में बात करें तो शाहिद जल्द ही दूसरी बार पापा बनने वाले हैं।