'सत्ते पे सत्ता' का बनेगा रीमेक, ये स्टार्स रोमांस करते आएंगे नजर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 10, 2019 09:33 AM2019-07-10T09:33:04+5:302019-07-10T09:33:04+5:30

दीपिका ने हाल ही में छपाक फिल्म की शूटिंग खत्म की है वहीं, ऋतिक की फिल्म सुपर 30 जल्द पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिलहाल इन नामों पर आधिकारिक मुहर नहीं है। लेकिन इनको लगभग तय माना जा रहा है। 

deepika padukone and hrithik roshan work together in satte pe satta | 'सत्ते पे सत्ता' का बनेगा रीमेक, ये स्टार्स रोमांस करते आएंगे नजर

'सत्ते पे सत्ता' का बनेगा रीमेक, ये स्टार्स रोमांस करते आएंगे नजर

Highlightsरोहित शेट्टी और फराह खान ने हाल रही में इस बात का ऐलान किया था कि वह जल्द ही एक बड़ी फिल्म बनाने वाले हैं। फराह इस फिल्म का निर्देशन करेंगी तो रोहित इसको प्रोड्यूस करेंगे।

रोहित शेट्टी और फराह खान ने हाल रही में इस बात का ऐलान किया था कि वह जल्द ही एक बड़ी फिल्म बनाने वाले हैं। फराह इस फिल्म का निर्देशन करेंगी तो रोहित इसको प्रोड्यूस करेंगे। जिसके बाद सामने आया है कि ये फिल्म सत्ते पे सत्ता होगी। अब इस फिल्म के स्टारकास्ट के नाम सामने आए हैं।

1882 में आई सत्ते पे सत्ता में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी लीड रोल में थे। कहा रहा है कि फराह रोहित ने इस फिल्म के रीमेक के लिए हीरोइन की तलाश कर ली है। इस फिल्म के लिए फराह और रोहित की पहली पसंद दीपिका पादुकोण हैं।


 क्योंकि उनको लगता है वह रोल के लिए फिट बैठती हैं। वहीं अमिताभ के रोल के सलमान, शाहरुख के नाम पहले सामने आ चुके हैं। अब कहा जा रहा है कि इस रोल के लिए ऋतिक रोशन को साइन किया जा सकता है। 

दीपिका ने हाल ही में छपाक फिल्म की शूटिंग खत्म की है वहीं, ऋतिक की फिल्म सुपर 30 जल्द पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिलहाल इन नामों पर आधिकारिक मुहर नहीं है। लेकिन इनको लगभग तय माना जा रहा है। 

अगर ऋतिक और दीपिका फिल्म के लिए हां करते हैं तो ये जोड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आएगी। वहीं, दीपिका फराह के साथ ओम शांति ओम के बाद दूसरी बार काम करेंगी। अब इस फिल्म के अधिकारिक ऐलान का फैंस को इंतजार है।

Web Title: deepika padukone and hrithik roshan work together in satte pe satta

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे