शादी के बाद पहली बार इस फिल्म में दिखेगी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी, बनेंगे रील लाइफ के भी पति-पत्नी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 16, 2019 12:57 PM2019-05-16T12:57:15+5:302019-05-16T12:57:15+5:30

बायोपिक फिल्म 83 में दिखाई देंगे पति-पत्नी दीपिका पादुकोणे और रणवीर सिंह। फिल्म छापक के बाद फिल्म 83 को भी को-प्रोड्यूस करने वाली हैं दीपिका।

deepika and ranveer to play husband and wife in film 83 | शादी के बाद पहली बार इस फिल्म में दिखेगी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी, बनेंगे रील लाइफ के भी पति-पत्नी

शादी के बाद पहली बार इस फिल्म में दिखेगी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी, बनेंगे रील लाइफ के भी पति-पत्नी

Highlightsफिल्म 83 में एक साथ नजर आयेंगे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह।  क्रिकेटर कपिल देव की वाइफ रोमी भाटिया का रोल प्ले करेंगी दीपिका। 

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी एक्टिंग से फैंस को दीवाना कर देती हैं। अब एक्ट्रेस अपनी शादी के बाद पहली बार पति रणवीर सिंह के साथ एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। दीपिका पादुकोण अपकमिंग स्पोर्ट्स फिल्म 83 में क्रिकेटर कपिल देव की वाइफ का रोल प्ले करने वाली हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह जो कि इस फिल्म में कपिल देव का किरदार निभाएंगे उनके साथ दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी के रोल में  नजर आयेंगी। अब यह रियल लाइफ कपल 1983 वर्ल्ड कप के जीत की कहानी बताएंगे। 

रिपोर्ट्स के अनुसार बताया गया है कि 'कबीर खान की अगली फिल्म 83 के लिए दीपिका को चुन लिया गया है। फिल्म 83 की कास्ट को लीड रणवीर सिंह कर रहे हैं और दीपिका ने भी इसे आगे बढ़ाने के लिए तैयार हो गई हैं।' 

इस स्टेटमेंट से साबित होता है की शादी के बाद, इस कपल की साथ में यह चौथी फिल्म होगी । इससे पहले कपल ने गोलियों की रासलीला: राम लीला, बाजीराव और पद्मावत में साथ काम किया है। 

रिपोर्ट्स ने यह भी बताया कि 'दीपिका का रोल अच्छा है क्यूंकि  वह कपिल देव की वाइफ रोमी भाटिया के जैसे खुद भी पेजंत विनर रह चुकी हैं।' अगर कहानी की बात करे तो जब रोमी को भारत की हारने की खबरें मिल रही थीं तोह वह स्टेडियम छोड़ के भाग गयीं थी। पर जब उनको यह पता चला की भारत जीतने की कगार पर है तो वह स्टेडियम दुबारा वापस आ गयीं थी। फिल्म का यह पार्ट बहुत ही ड्रामेटिक है और फिल्म यह कपल के बीच की लव स्टोरी को भी दिखाएगी। 

काम की बात करे तो एक्ट्रेस ने अपना डेब्यू एक प्रोड्यूसर के रूप में अपनी अप्कोमिंग फिल्म छपाक के साथ किया है। अब वह फिल्म 83 में भी को-प्रोड्यूसर करने वाली हैं।  फिल्म छपाक में दीपिका एसिड अटैक सरव्हाईवर का किरदार निभाएंगी। उनके साथ यह फिल्म में विक्रांत मस्से भी दिखाई देंगे। यह फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार हैं। 'छपाक' दीपिका की शादी के बाद पहली फिल्म हैं। हालांकि रणवीर सिंह ने शादी के बाद दो बैक-टू-बैक हिट्स, सिम्बा और गली बॉय दी है। 

 

(रिचा गुप्ता इंटर्न- लोकमत न्यूज)

Web Title: deepika and ranveer to play husband and wife in film 83

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे