लाइव न्यूज़ :

दीपक डोबरियाल ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द, फिल्मों के पोस्टर्स शेयर कर बताई परेशानी

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 30, 2020 21:49 IST

बॉलीवुड एक्टर दीपक डोबरियाल (Deepak Dobriyal) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्हें फिल्मों में काम करने के बावजूद आधिकारिक पोस्टर्स में जगह नहीं मिलती।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर फैंस के साथ दीपक डोबरियाल ने शेयर की दिक्कतकई फिल्मों के आधिकारिक पोस्टर्स में नहीं मिली दीपक को जगह

बॉलीवुड एक्टर दीपक डोबरियाल (Deepak Dobriyal) ने अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए फैंस के दिलों में जगह बना ली है। हिंदी मीडियम, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, ओमकारा, गुलाल और अंग्रेजी मीडियम जैसी फिल्मों में काम कर चुके दीपक आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। मगर इसके बावजूद उन्हें फिल्मों के आधिकारिक पोस्टर्स में जगह नहीं मिलती, जिसके कारण वो काफी दुखी हैं।

ऐसे में दीपक का ये दुख सोशल मीडिया पर देखने को मिला। दरअसल, एक्टर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार दो पोस्ट शेयर किए। दोनों ही पोस्ट में उन्होंने अपनी उन चार फिल्मों के पोस्टर को शेयर किया, जिसमें उन्होंने काम तो किया, फिल्म के आधिकारिक पोस्टर में उन्हें जगह नहीं मिली। फिल्म गुलाल का पोस्टर शेयर करते हुए दीपक डोबरियाल ने लिखा- 'इस फिल्म में भी था मैं, पर फिल्म का नाम भूल गया। इसमें भी कुछ किया था मैंने। किसी को याद है? क्या फिल्म थी और क्या काम था मेरा??'

इसी तरह उन्होंने फिल्म 'ओमकारा' का पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है- 'पोस्टर में नहीं था, पर मैं भी था इस फिल्म में। किसी को नजर आया?' तनु वेड्स मनु का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 'इसमें भी था (फिल्म में)। अगली बार टैग करें तो वर्किंग स्टिल जरूर पोस्ट कीजिएगा।'

इसके अलावा उन्होंने हिंदी मीडियम का पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है- 'इसमें भी था, पर कम ही लोगों को पता होगा।' शौर्य का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 'इसमें भी था। अपन ऐसे ही जिए जा रहे हैं, बिना शख्सियत के। एक दरख्वास्त थी, हमारा काम वर्किंग स्टिल से भी चल जाएगा, अगली बार टैग करें तो वर्किंग स्टिल के साथ। शुक्रिया।'

बता दें, दीपक डोबरियाल के ये पोस्ट तब सामने आए हैं जब दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या ने फिल्म उद्योग में पक्षपात पर एक बहस छेड़ दी है। ऐसे में दीपक के इन सभी पोस्ट्स को नेपोटिज्म से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, दीपक के पोस्ट्स देखने के बाद कई फैंस उनके पक्ष में आए और उन्हें बताया कि वो एक शानदार अभिनेता हैं।  

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच