पुण्यतिथि विशेष :जब परवीन बॉबी ने महानायक पर लगाया था जान से मारने का आरोप, अपने ही घर में मिली थीं मृत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 20, 2020 08:39 AM2020-01-20T08:39:16+5:302020-01-20T08:39:16+5:30

Parveen Babi's death anniversary: भारतीय सिनेमा में 70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस परवीन बाबी की आज पुण्यतिथि है। साल 2005 में आज ही के दिन परवीन अपने फ्लैट पर मृत पाई गई थीं।

death anniversary parveen babi | पुण्यतिथि विशेष :जब परवीन बॉबी ने महानायक पर लगाया था जान से मारने का आरोप, अपने ही घर में मिली थीं मृत

पुण्यतिथि विशेष :जब परवीन बॉबी ने महानायक पर लगाया था जान से मारने का आरोप, अपने ही घर में मिली थीं मृत

Highlightsबॉलीवुड में अपने 10 साल के शानदार करियर को छोड़कर साल1983 एक दिन परवीन बॉबी कहीं गायब हो गईजिंदगी में लगातार अकेलापन और निराशा की वजह से परवीन बॉबी सिजोफ्रेनिया नाम की मानसिक बीमारी का शिकार हो गई थी

भारतीय सिनेमा में 70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस परवीन बाबी की आज पुण्यतिथि है। साल 2005 में आज ही के दिन परवीन अपने फ्लैट पर मृत पाई गई थीं। परवीन बाबी ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दीं। यहां तक कि उन्होंने ही फिल्मों ग्लैमरस कपड़े पहनने का चलन शुरू किया था।  दुनिया उन्हें 'सेक्स सिंबल' के नाम से भी जानती थी। लंबी-चौड़ी कद काठी और प्यारा चेहरा होने की वजह से फिल्म दुनिया हो या मॉडलिंग लोगों ने उन्होंने हाथों-हाथ लिया। फिल्म और मॉडलिंग की दुनिया में, जहां वो सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही थीं, वहीं असल जिंदगी में प्यार को लेकर खालीपन जारी था। आइए एक नजर परवीन बॉबी की जिंदगी पर

करियर की शुरुआज 

परवीन बॉबी अपने कॉलेज के दौरान से ही मॉडलिंग किया करती थी। मॉडलिंग में छपी तस्वीर और एक पार्टी में देखने के बाद डायरेक्टर किशोर साहू ने उन्हें फिल्म चरित्र के लिए साइन किया। साल 1973 में आई इस फिल्म में उनके अपोजिट क्रिकेटर सलीम दुर्दानी थे। ये फिल्म सुपर फ्लॉप रही लेकिन लोगों ने परवीन को बेहद पसंद किया। परवीन बॉबी ने बैक टू बैक कई फिल्में साइन की लेकिन 1974 में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म मजबूर उनकी पहली हिट फिल्म थी। परवीन बॉबी ने अमिताभ बच्चन के साथ कुल आठ फिल्में की थी और सारी की सारी फिल्म सुपरहिट रही हैं। इनदोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

 

लव लाइफ ने बटोरी सुर्खियां

जिंदगी भर अविवाहित रहने वाली परवीन बॉबी ने तीन लोगों से प्यार किया था। परवीन की लाइफ में सबसे पहले जिस शख्स की एंट्री हुई वो डैनी डेनजोगपा थे। कहते हैं फिल्म 'धुएं की लकीरे' के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई और कुछ दिनों में वो दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका। टूटे रिश्ते से निकलने के बाद परवीन बॉबी फिर से प्यार में पड़ी और इस बार जिसे प्यार हुआ वो शादीशुदा कबीर बेदी थे। दुनिया की परवाह किए बिना दोनों सालों तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रहें। लेकिन पहले रिश्ते की तरह ही इस बार भी परवीन बॉबी को प्यार रास नहीं आया और ये रिश्ता भी टूट गया। फिर उनकी जिंदगी में डायरेक्टर महेश भट्ट की एंट्री हुई। तीन साल तक दोनों एक-दूसरे के साथ रहे। लेकिन पिछले दो रिश्तों की तरह ही ये भी रिश्ता कामयाब ना हो सका। एक समय पर परवीन बॉबी का नाम अमिताभ बच्चन के साथ भी जोड़ा गया था।

बनी पहली भारतीय हीरोइन

टाइम मैगजीन एक अमेरिकी मैगजीन है जो कि न्यूयॉर्क से छपती है। परवीन बॉबी की खूबसरती या बोल्डनेस ही थी जो उन्हें बाकी हीरोइनों से अलग बनाती है। साल 1976 में दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मैगजीन ने अपने कवर पर परवीन बॉबी का छापा। इस तरह वो भारत की पहली हीरोइन बनीं, जिसे टाइम मैगजीन ने कवर पेज पर जगह दी।

अमिताभ बच्चन पर लगाया आरोप

जिंदगी में लगातार अकेलापन और निराशा की वजह से परवीन बॉबी सिजोफ्रेनिया नाम की मानसिक बीमारी का शिकार हो गई थी। जो कि एक जेनेटिक डिसऑर्डर था। इसके अलावा वो डायबिटिज और गैंगरीन नाम की बीमारी से भी पीड़ित थी। सिजोफ्रेनिया की वजह से उन्हें हमेशा ये लगता था कि कोई उन्हें मारने की कोशिश कर रहा है। इस बीमारी से होने वाली वहम के कारण ही परवीन बॉबी ने अपने को-स्टार अमिताभ बच्चन पर आरोप लगाया कि वो उन्हें मरवाना चाहते हैं।

मिली थीं मृत

बॉलीवुड में अपने 10 साल के शानदार करियर को छोड़कर साल1983 एक दिन परवीन बॉबी कहीं गायब हो गई। छह साल बाद जब लौटी तो इतनी बदल चुकी थी कि लोग उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे थे। कहते हैं इस दौरान उन्होंने अपना धर्म बदल कर ईसाई धर्म को स्वीकार लिया था। 20 जनवरी 2005 को बेहद ही रहस्मयी तरीके से वो अपने मुंबई वाले घर में मृत पाई गई थी।

Web Title: death anniversary parveen babi

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे