De De Pyaar De Box Office Prediction: अजय देवगन का चलेगा जादू, पहले दिन मूवी कर सकती है इतने करोड़ की कमाई

By मेघना वर्मा | Published: May 16, 2019 12:19 PM2019-05-16T12:19:44+5:302019-05-16T12:19:44+5:30

अजय देवगन की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही हैं। उनकी फिल्म रेड हो या टोटल धमाल दोनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ की कमाई की है।

De De Pyaar De Box Office Prediction: ajay devgan, tabu, rakul preet earn this cr rupee in first day | De De Pyaar De Box Office Prediction: अजय देवगन का चलेगा जादू, पहले दिन मूवी कर सकती है इतने करोड़ की कमाई

De De Pyaar De Box Office Prediction: अजय देवगन का चलेगा जादू, पहले दिन मूवी कर सकती है इतने करोड़ की कमाई

Highlightsअजय देवगन स्टारर फिल्म दे दे प्यार दे 17 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है।फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, रकुल प्रीत और जिम्मी शेरगिल दिखाई देंगे।

अजय देवगन, रकुल प्रीत और तब्बू की मोस्ट अवेटेड फिल्म दे दे प्यार दे इस 17 मई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के पहले टीजर और ट्रेलर ने ही लोगों को जमकर हंसाया है। जिसके बाद से ही लोग बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। एज गैप की लव स्टोरी की इस कहानी में रोमांस भी है और कॉमेडी भी। इसीलिए बताया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन अच्छी खासी कमाई कर सकती है।

अजय देवगन की पहली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रही हैं हिट
अजय देवगन की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही हैं। उनकी फिल्म रेड हो या टोटल धमाल दोनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ की कमाई की है। इसी को देखकर बताया जा रहा है कि अकीव अली के डायरेक्शन में बनी फिल्म दे दे प्यार दे फिल्म अच्छी कमाई करेगी। 

पहले दिन कमा सकती है चार से पांच करोड़ रुपए

एज गैप और मैरिड होने के बावजूद अजय देवगन को राकुल प्रीत से प्यार हो जाता है। जो उनकी उम्र से आधे उम्र की होती है। वहीं तब्बू के साथ शादीशुदा होने के बावजूद अजय देवगन रकुल को दिल दे बैठते हैं। इंडिया टीवी की मानें तो कॉमेडी ये फिल्म पहले दिन में 5 से 7 करोड़ की कमाई कर सकती है। 

वीकेंड के साथ बढ़ेगी कमाई

बताया ये भी जा रहा है कि वीकेंड के साथ इस फिल्म की कमाई बढ़ेगी। हालांकि हाल ही में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं मचाया। बल्कि दो वीकेंड के बाद भी बड़ी मुश्किल से फिल्म ने पचास करोड़ा का आंकड़ा खींचा हैं। मगर दे दे प्यार दे के साथ ऐसा होने की उम्मीद कम है।

Web Title: De De Pyaar De Box Office Prediction: ajay devgan, tabu, rakul preet earn this cr rupee in first day

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे