'शो मैन' राजकपूर को डब्बू अंकल ने दिया ट्रिब्यूट, उनके गाने पर किया लाजवाब डांस
By विवेक कुमार | Published: July 25, 2018 05:37 PM2018-07-25T17:37:53+5:302018-07-25T17:37:53+5:30
डब्बू अंकल के डांस को बॉलीवुड स्टार ने भी काफी पसंद किया। उन्होंने गोविंदा स्टाइल में डांस करने के बाद ऋतिक रोशन के डांस स्टेप्स पर भी धमाल मचाया था।
मुंबई, 25 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के गानों पर डांस करके रातोरात इंटरनेट सेंसेशन बने डब्बू अंकल यानि सजीव श्रीवास्तव का नया वीडियो इन दिनों चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अपने डांस से दिग्गज अभिनेता राज कपूर को ट्रिब्यूट दिया है। जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
डब्बू अंकल ने राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' के हिट सॉन्ग ''जीना यहां मरना यहां'' और ''जाने कहां गए वे दिन'' पर डांस किया है। जिसमें उन्होंने अपना पूरा लुक राजकपूर की तरह ही रखा है।
वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ''बॉलीवुड के ग्रेटेस्ट शोमैन के पॉपुलर गाने पर परफॉर्म कर रहा हूं।''
बता दें कि डब्बू अंकल के डांस को बॉलीवुड स्टार ने भी काफी पसंद किया। उन्होंने गोविंदा स्टाइल में डांस करने के बाद ऋतिक रोशन के डांस स्टेप्स पर भी धमाल मचाया था। डब्बू अंकल मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। बॉलीवुड के कई सुपरस्टार ने उन्हें मुंबई बुलाकर मुलाकात भी की है। सबसे पहले डब्बू अकंल ने बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी से मिले थे।