अब बंद कमरे में होगी हनी सिंह पर लगे घरेलू हिंसा मामले की सुनवाई, जानिए क्यों?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 29, 2021 01:00 PM2021-09-29T13:00:44+5:302021-09-29T13:03:13+5:30

हनी सिंह की पत्नी तलवार ने अपनी याचिका में इस बात का जिक्र किया है कि कैसे सिंह ने उनकी शादी के पिछले दस वर्षों में उनका कथित तौर पर शारीरिक शोषण किया। उसने यह भी आरोप लगाया कि हनी सिंह ने उसे धोखा दिया।

Court orders in camera hearing in domestic violence case against yo yo Honey Singh | अब बंद कमरे में होगी हनी सिंह पर लगे घरेलू हिंसा मामले की सुनवाई, जानिए क्यों?

अब बंद कमरे में होगी हनी सिंह पर लगे घरेलू हिंसा मामले की सुनवाई, जानिए क्यों?

Highlightsन्यायाधीश ने कहा, "अगर सुलह की थोड़ी भी संभावना है, तो इसे खारिज नहीं किया जाना चाहिएहनी सिंह की पत्नी ने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के तहत 20 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा है

दिल्लीः दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने मंगलवार को पंजाबी गायक यो यो हनी सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी द्वारा दायर घरेलू हिंसा मामले की बंद कमरे में सुनवाई का आदेश दिया। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार से सहमति लेने के बाद आदेश पारित किया।

न्यायाधीश ने कहा, "अगर सुलह की थोड़ी भी संभावना है, तो इसे खारिज नहीं किया जाना चाहिए।" यो यो हनी सिंह के नाम से मशहूर हिरदेश सिंह और शालिनी तलवार ने 23 जनवरी, 2011 को शादी की थी।

हनी सिंह की पत्नी तलवार ने अपनी याचिका में इस बात का जिक्र किया है कि कैसे सिंह ने उनकी शादी के पिछले दस वर्षों में उनका कथित तौर पर शारीरिक शोषण किया। उसने यह भी आरोप लगाया कि हनी सिंह ने उसे धोखा दिया।

उन्होंने अपने गायक-अभिनेता पति से घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के तहत 20 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा है। तलवार की तरफ से अधिवक्ता संदीप कपूर, वरिष्ठ साथी करंजावाला एंड कंपनी, अधिवक्ता अपूर्व पांडे और जीजी कश्यप मौजूद रहे। वहीं हनी सिंह का प्रतिनिधित्व अधिवक्ता रेबेका जॉन ने किया, जबकि अधिवक्ता करण गोवेल गायक के माता-पिता के लिए पेश हुए।

Web Title: Court orders in camera hearing in domestic violence case against yo yo Honey Singh

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे