आज रामायण के लिए प्रसारण के लिए फैंस को करना होगा इंतजार, कारण बनें पीएम मोदी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 3, 2020 06:24 AM2020-04-03T06:24:08+5:302020-04-03T06:24:08+5:30

रामायण को एक बार फिर से फैंस के जबरदस्त प्यार मिल रहा है। लोगों को एक बार फिर से सुबह के 9 बजने का इंतजार होने लगा है।

coronavirus outbreak friday ramayan telecast will be delayed by a few minutes due | आज रामायण के लिए प्रसारण के लिए फैंस को करना होगा इंतजार, कारण बनें पीएम मोदी

आज रामायण के लिए प्रसारण के लिए फैंस को करना होगा इंतजार, कारण बनें पीएम मोदी

Highlightsकोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाया गया हैलोगों की मांग पर एक बार फिर से 90 के दशक के सीरिल्य शुरू किए गए।

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाया गया है। यह लॉकडाउन 21 दिन तक चलेगा। ऐसेमें हर कोई अपने घरों में कैद है। टीवी सीरियल्स की भी शूटिंग न हो पाने के कारण पुराने सीरिल्य का प्रसारण किया जा रहा है, ऐसे में लोगों की मांग पर एक बार फिर से 90 के दशक के सीरिल्य शुरू किए गए। इन्हीं में से एक है रामनंद सागर की रामायण भी। हाल ही में इसका प्रसारण दूरदर्शन पर शुरू हुआ है।

रामायण को एक बार फिर से फैंस के जबरदस्त प्यार मिल रहा है। लोगों को एक बार फिर से सुबह के 9 बजने का इंतजार होने लगा है। ऐसे में रामायण सीरियल को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। वैसे तो रोज रामायण का प्रसारण सुबह 9 बजे होता है लेकिन शुक्रवार को इसमें देरी होने वाली है।

दरअशल  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वह कल यानी शुक्रवार को सुबह नौ बजे देशवासियों के लिए एक वीडियो संदेश साझा करेंगे। यानि की इससे फैंस को रामायण देखने के लिए अब इंतजार करना पड़ेगा।

पीएम मोदी के इस ट्वीट को शेयर करते हुए प्रसार भारती ने सूचना दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश के चलते रामायण का प्रसारण थोड़़ा देर से होगा। प्रसार भारती ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कल सुबह माननीय पीएम के महत्वपूर्ण वीडियो संदेश के मद्देनजर, डीडी नेशनल पर रामायण के प्रसारण में कुछ मिनटों की देरी होगी।' ऐसे में रामायण के दर्शकों को शुक्रवार को थोड़ा इंतजार करना होगा। 


गौरबतल है कि रामायण बीते शनिार से फैंस के सामने पेश की जा रही है। रामानंद सागर की रामायण 1987 में  दूरदर्शन पर प्रसारित की गई थी। रामायण के अलावा महाभारत और भी 90 के दशक के कई सीरील्य फिर से शुरू किए गए हैं।

Web Title: coronavirus outbreak friday ramayan telecast will be delayed by a few minutes due

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे