लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: महानायक अमिताभ बच्चन एक लाख दिहाड़ी मजदूरों को महीने का राशन कराएंगे मुहैया

By भाषा | Updated: April 6, 2020 06:46 IST

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएन) और कल्याण ज्वेलर्स ने अमिताभ की इस पहल का समर्थन किया है। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क ने रविवार को जारी एक बयान में कहा, ‘‘जिस अभूतपूर्व स्थिति में हम हैं, उसमें श्रीमान बच्चन द्वारा शुरू की गई पहल ‘वी आर वन’ का सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया और कल्याण ज्वेलर्स ने समर्थन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस महामारी के बीच ऑल इंडिया फिल्म एंप्लॉइज कन्फेडरेशन से जुड़े एक लाख दिहाड़ी मजदूरों के परिवार की मदद के लिये मासिक राशन मुहैया कराने का संकल्प व्यक्त किया है। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएन) और कल्याण ज्वेलर्स ने अमिताभ की इस पहल का समर्थन किया है।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस महामारी के बीच ऑल इंडिया फिल्म एंप्लॉइज कन्फेडरेशन से जुड़े एक लाख दिहाड़ी मजदूरों के परिवार की मदद के लिये मासिक राशन मुहैया कराने का संकल्प व्यक्त किया है।

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएन) और कल्याण ज्वेलर्स ने अमिताभ की इस पहल का समर्थन किया है। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क ने रविवार को जारी एक बयान में कहा, ‘‘जिस अभूतपूर्व स्थिति में हम हैं, उसमें श्रीमान बच्चन द्वारा शुरू की गई पहल ‘वी आर वन’ का सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया और कल्याण ज्वेलर्स ने समर्थन किया है। इसके जरिये देशभर में एक लाख परिवारों के मासिक राशन के लिये वित्तपोषण किया जाएगा।’’

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इन दिहाड़ी मजदूरों को दानदाता कब तक मासिक राशन मुहैया कराएंगे। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ एन पी सिंह ने कहा कि अपनी सीएसआर पहल के तहत एसपीएन ने अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन उद्योग के दिहाड़ी मजदूरों के परिवारों की मदद करने की पहल की है।

उन्होंने कहा, ‘‘एसपीएन का समर्थन कम से कम 50 हजार श्रमिकों और उनके परिवार के लिये एक महीने का राशन सुनिश्चित करेगा।’’ गौरतलब है कि अमिताभ सोनी के लिये रियलिटी गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की 2010 से ही मेजबानी कर रहे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाअमिताभ बच्चनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस