शाहरुख खान को ममता बनर्जी ने जन्मदिन पर दी बधाई, कहा- हमें गर्व है कि आप पश्चिम बंगाल के ब्रांड एम्बैस्डर हैं
By ज्ञानेश चौहान | Published: November 2, 2019 11:48 AM2019-11-02T11:48:55+5:302019-11-02T11:49:56+5:30
उन्होंने एक अलग से ट्वीट बांग्ला भाषा में किया और शाहरुख को शुभकामनायें दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह 25वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शाहरुख से भेंट करेंगी।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को उनके 54वें जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि शाहरुख पश्चिम बंगाल राज्य के ब्रांड एम्बैस्डर हैं।
बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, “जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई, शाहरुख। मेरे भाई, आपको अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में सफलता की शुभेच्छाएं। हमें गर्व है कि आप (पश्चिम) बंगाल के ब्रांड एम्बैस्डर हैं। अपनी फिल्मों से हमारा मनोरंजन करते रहिये।” ममता बनर्जी और शाहरुख खान के बहुत अच्छे संबंध हैं।
Warmest birthday greetings, Shah Rukh @iamsrk. Wish you good health and all the success in life, my charming brother. We are proud to have you as Brand Ambassador of #Bangla. Keep entertaining us with your films. See you at 25th #Kolkata International Film Festival #KIFF2019pic.twitter.com/T9puUys6pl
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) November 1, 2019
उन्होंने अगला ट्वीट बांग्ला भाषा में किया और शाहरुख को शुभकामनायें दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह 25वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शाहरुख से भेंट करेंगी।
জন্মদিনের অনেক শুভেচ্ছা, শাহরুখ @iamsrk। সুস্থ থেকো, ভালো থেকো। জীবনে আরো অনেক উন্নতি করো। তোমাকে বাংলার ব্র্যান্ড অ্যাম্বাসেডর হিসেবে পেয়ে আমরা গর্বিত। তোমার ছবি যেন ভবিষ্যতেও আমাদের মন জয় করে। কলকাতা আন্তর্জাতিক চলচ্চিত্র উৎসব ২০১৯ #KIFF2019 এ দেখা হবে
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) November 1, 2019
ऊपर दिए गए ट्वीट का हिंदी में अनुवाद कुछ इस प्रकार है... जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, शाहरुख @iamsrk। आप स्वस्थ रहें, अच्छे बनें और अपने जीवन में कई और सुधार करें। आप बंगाल के ब्रांड एम्बैस्डर हैं इस बात पर हमें गर्व है। आपकी छवि भविष्य में भी हमारा दिल जीतती रहेगी। कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में #KIFF2019 से मिलिए।
पश्चिम बंगाल इस महोत्सव की मेजबानी कर रहा है। महोत्सव आठ नवंबर से कोलकाता में शुरू होगा और इसका उद्घाटन ममता बनर्जी करेंगी। इसमें शाहरुख सहित कई जानीमानी हस्तियां शामिल होंगी।
(भाषा एजेंसी से इनपुट के साथ)