लाइव न्यूज़ :

'पाताल लोक' की वजह से मुश्किल में फंसीं अनुष्का शर्मा, ‘महिला विरोधी टिप्पणी’ के लिए एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज

By भाषा | Updated: May 24, 2020 13:33 IST

ऑल अरुणाचल प्रदेश गोरखा यूथ एसोसिएशन (एएपीजीवाईए) के नामसाई इकाई के अध्यक्ष बिकास भट्टाराई ने हाल में यह शिकायत दर्ज कराई है।

Open in App
ठळक मुद्देसंगठन ने एनएचआरसी और केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय से इस मामले पर “ठोस” फैसला लेने की अपील की है।अनुष्का शर्मा इस वेब सीरिज की निर्माता हैं।

अरुणाचल प्रदेश में गोरखा संगठन ने वेब सीरिज ‘पाताल लोक’ के एक दृश्य में गोरखा समुदाय पर कथित “लिंग भेदी टिप्पणी’ करने के लिए अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के खिलाफ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) में शिकायत दर्ज कराई है। अनुष्का शर्मा इस वेब सीरिज की निर्माता हैं। 

ऑल अरुणाचल प्रदेश गोरखा यूथ एसोसिएशन (एएपीजीवाईए) के नामसाई इकाई के अध्यक्ष बिकास भट्टाराई ने हाल में यह शिकायत दर्ज कराई है। संगठन ने अपनी शिकायत में कहा है कि वेब सीरिज के दूसरे एपिसोड में महिला पात्र के खिलाफ इस्तेमाल की गई “लिंग भेदी टिप्पणी’’, “नेपाली भाषी लोगों का सीधा-सीधा अपमान है।” 

एएपीजीवाईए ने कहा, “महिला विरोधी टिप्पणी ने गोरखा समुदाय और देशभर में नेपाली भाषी लोगों की भावनाओं को आहत किया है।” इसने मांग की कि या तो वेब सीरिज को दिखाना बंद कर देना चाहिए या ‘पाताल लोक’ की टीम गोरखा लोगों से माफी मांगे। 

समूह ने शिकायत में कहा, “सीरिज ने नेपाली समुदाय की भावनाएं आहत की हैं और अपमानजनक, प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने और लज्जाजनक संवाद प्रस्तुत करने के लिए इसके खिलाफ सोशल मीडिया पर पहले से कड़ा विरोध चल रहा है।” 

एएपीजीवाईए प्रदेश इकाई के अध्यक्ष श्याम घटानी ने कहा, “न सिर्फ नेपाली समुदाय, बल्कि फिल्म उद्योग से जुड़े हर व्यक्ति को नेपाली बोलने वाले लाखों लोगों के इस अपमान की निंदा करनी चाहिए।” संगठन ने एनएचआरसी और केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय से इस मामले पर “ठोस” फैसला लेने की अपील की है।

टॅग्स :जयदीप अहलवातअनुष्का शर्माअमेज़न प्राइमवेब सीरीजबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई