लाइव न्यूज़ :

'सजा नहीं, सम्मान मिला है', सलमान खान को रोकने वाले अधिकारी सोमनाथ मोहंती पर CISF

By अनिल शर्मा | Updated: August 25, 2021 15:50 IST

मीडिया में ये खबर आई थी कि सीआईएसएफ के एएसआई सोमनाथ मोहंती पर प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगा है। और उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देCISF ने उन खबरों का खंडन किया जिसमें सलमान खान को रोकने वाले अधिकारी को सजा देने की बात कही गई थीCISF ने ट्वीट कर इसे गलत बताते हुए कहा कि उन्हें सजा नहीं बल्कि सम्मान दिया गया हैसलमान खान फिलहाल टाइगर 3 की शूटिंग के लिए रूस में हैं

मुंबईः सीआईएसएफ (CISF) ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा गया था कि बॉलिवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के लिए रोकने वाले सीआईएसएफ के एएसआई सोमनाथ मोहंती (CISF ASI Somnath Mohanty) को सजा दी गई है।

दरअसल सीआईएसएफ ने उन खबरों का गलत बताया है जिसमें कहा गया था कि एएसआई सोमनाथ मोहंती पर प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगा है। और उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। इस खबरों को सीआईएसएफ ने झूठ बताते हुए कहा है कि अधिकारी को कोई सजा नहीं दी गई है बल्कि उन्हें सम्मान मिला है।

'सीआईएसएफ' CISF ने ऑफिशियल ट्विट्टर हैंडल से ट्वीट किया। जिसमें लिखा है - 'इस ट्वीट का कॉन्टेंट सही नहीं है और निराधार है। सच तो ये है कि संबंधित अफसर को उनकी ड्यूटी के प्रति प्रोफेशनलिजम को देखते हुए इनाम दिया गया है।'

बता दें, हाल ही में सलमान खान को एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार पर सीआईएसएफ अधिकारी सोमनाथ सुरक्षा जांच के लिए रोकते नजर आए थे।  सलमान खान अपनी आगामी फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग के लिए रूस रवाना हो रहे थे। इस दौरान वहां पैपराजी ने सलमान को घेर लिया था। वहीं सलमान खान अपने सुरक्षागार्ड के साथ भीतर जाने लगते हैं जिसपर CISF के एएसआई सोमनाथ उन्हें सुरक्षा जांच कराने के लिए रोक लेते हैं। 

बात करें सलमान की तो वे फिलहाल टाइगर 3 की शूटिंग के लिए रूस में हैं। वहां से सलमान खान के फिल्म का लुक भी सामने आया था। फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा इसमें इमरान हाशमी भी खलनायक के रूप में दिखेंगे।

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच