तनुश्री-नाना विवाद में सिंटा ने मानी गलती, कहा- दोबारा नहीं खोल सकते यह केस

By विवेक कुमार | Published: October 4, 2018 03:18 PM2018-10-04T15:18:44+5:302018-10-04T15:18:44+5:30

वहीं तनुश्री के सपोर्ट में पूरा बॉलीवुड खड़ा हो गया है। प्रियंका चोपड़ा, ट्विंकल खन्ना, फरहान अख्तर, स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा जैसे स्टार्स शामिल हैं।

CINTAA lends support to Tanushree Dutta but not reopen this case | तनुश्री-नाना विवाद में सिंटा ने मानी गलती, कहा- दोबारा नहीं खोल सकते यह केस

तनुश्री-नाना विवाद में सिंटा ने मानी गलती, कहा- दोबारा नहीं खोल सकते यह केस

मुंबई, 4 अक्टूबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का विवाद धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। हाल में एक टीवी इंटरव्यू के दौरान तनुश्री ने कहा था कि 10 साल पहले ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। इसके अलावा तनुश्री ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पर भी आरोप लगाया कि 'हॉर्न ओके प्लीज' की सेट के बाहर एमएनएस के लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमला किया था। अब इन सबके बीच इस पूरे मामले पर सिने एंड टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन (सिंटा) भी हरकत आ गई है। उसने इस घटना की कड़ी आलोचना करते हुए अपनी गलती मानी है 

सिंटा ने यह भी साफ किया कि नियम के मुताबिक अब वह इस पूरे मामले में कोई एक्शन नहीं ले सकती है क्योंकि सिंटा के संविधान में तीन साल से ज्यादा पुराने मामले को दोबारा खोला नहीं जाता है। उन्होंने कहा कि हम इस मामले में संबधित अधिकारियों से तनुश्री दत्ता के बयान पर निष्पक्ष जांच करने की अपील करते हैं।'

वहीं तनुश्री के सपोर्ट में पूरा बॉलीवुड खड़ा हो गया है। प्रियंका चोपड़ा, ट्विंकल खन्ना, फरहान अख्तर, स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा, वरुण धवन, अर्जुन कपूर, आशा भोसले, पूजा भट्ट, सुधीर मिश्रा, इम्तियाज अली, शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी और अनुराग कश्यप सहित तमाम लोगों ने तनुश्री का सपोर्ट किया है। 

Web Title: CINTAA lends support to Tanushree Dutta but not reopen this case

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे