चिन्मयानंद मामले में एक्टर ने कसा तंज, बोले - हिंदुस्तान में दो प्रकार के रेप होते हैं!

By मेघना वर्मा | Published: September 26, 2019 09:52 AM2019-09-26T09:52:28+5:302019-09-26T09:52:28+5:30

इस मुद्दे पर स्वरा भास्कर ने भी अपना गुस्सा जाहिर की थी। स्वरा ने भी अपनी बात सोशल मीडिया पर कही थी। स्वरा ने ट्वीट करके बिना नाम लिए सरकार पर निशाना साधा था।

chinmayanand case Kamaal R Khan, KRK tweet on it | चिन्मयानंद मामले में एक्टर ने कसा तंज, बोले - हिंदुस्तान में दो प्रकार के रेप होते हैं!

चिन्मयानंद मामले में एक्टर ने कसा तंज, बोले - हिंदुस्तान में दो प्रकार के रेप होते हैं!

Highlightsचिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली छात्रा को पुलिस की हिरासत में ले लिया गया है। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर लोगों का गुस्सा फूट रहा है।

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली  छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी के बाद से पूरे देश में आक्रोश की एक लहर है। सोशल मीडिया पर लोग इस मामले में अपना रिएक्शन दे रहे हैं। छात्रा पुलिस ने जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया है। इसी मामले में बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर ने भी अपना गुस्सा जाहिर की है।

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट और एक्टर कमाल आर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्वीट शेयर किया। इस ट्वीट में उन्होंने भारत में होने वाले रेप केस पर बात कही है। एक्टर ने लिखा, 'आज हिंदुस्तान में दो प्रकार के रेप होते हैं। पहला अगर कोई लड़की झूठा इल्ज़ाम भी लगा दे तो मुल्ज़िम जेल पहुंच जाता है। दूसरा अगर रेप सच में भी हुआ हो, तो भी मुल्ज़िम नहीं, लड़की ही जेल में डाल दी जाती है। इतना ज़ुल्म भी ठीक नहीं! ऊपर वाले  के यहां देर हो सकती है, लेकिन अंधेर नहीं।' 

केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फिल्मों के अलावा केआरके देश के जरूरी मुद्दों पर भी अपनी राय रखते हैं। उनके इस ट्वीट को लोग पसंद कर रहे हैं और इस मुद्दे पर लोगों का गुस्सा भी फूट रहा है। वहीं कुछ लोग इसे री-ट्वीट करके भी अपना जवाब कह रहे हैं। 

इस मुद्दे पर स्वरा भास्कर ने भी अपना गुस्सा जाहिर की थी। स्वरा ने भी अपनी बात सोशल मीडिया पर कही थी। स्वरा ने ट्वीट करके बिना नाम लिए सरकार पर निशाना साधा था और लड़की के पक्ष में उतरी थीं। स्वरा हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय  रखती रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर से स्वरा ने अपना पक्ष रखा है।

स्वरा ने ट्वीट करके लिखा है।"बेटी इन्हीं से बचाओ!!! शर्म है!!!। स्वरा का ये ट्वीट वायरल हो रहा है। लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों का इस पर जमकर गुस्सा भी फूटता नजर आ रहा है।

स्वरा कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस जल्द शीर कार्मा फिल्म नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में स्वरा के साथ शबाना आजामी और दिव्या दत्ता भी नजर आएंगी। स्वरा इससे पहले वीरे दी वेडिंग में नजर आईं थीं, इस फिल्म में एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज फैंस को देखने को मिला था।

Web Title: chinmayanand case Kamaal R Khan, KRK tweet on it

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे