हिटलर से तुलना करने वाला पीएम मोदी का वीडियो अनुराग कश्यप को करना पड़ा डिलीट, जानिए क्या है मामला

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 24, 2019 12:45 PM2019-12-24T12:45:00+5:302019-12-24T12:45:00+5:30

अब देश के बिगड़ते हालातों के बाद अनुराग कश्यप ने एक बार फिर से ट्विटर पर लौट आए हैं। आते ही सीएए और नागरिकता बिल का जमकर विरोध किया है।

Check before you post: Why Anurag Kashyap deleted video comparing Hitler to Modi | हिटलर से तुलना करने वाला पीएम मोदी का वीडियो अनुराग कश्यप को करना पड़ा डिलीट, जानिए क्या है मामला

हिटलर से तुलना करने वाला पीएम मोदी का वीडियो अनुराग कश्यप को करना पड़ा डिलीट, जानिए क्या है मामला

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप देश के हालातों को देखते हुए एक बार फिर से ट्विटर पर लौट आए हैं। इस साल अगस्त महीने अनुराग ने ट्विटर को अलविदा कहा था। अनुराग को ट्विटर पर लगातार ट्रोल किया जा रहा था और उनके परिवार के सदस्यों को धमकी दी जा रही थी। ऐसे में अनुराग ने ट्विटर को छोड़ दिया था।

अब देश के बिगड़ते हालातों के बाद अनुराग कश्यप ने एक बार फिर से ट्विटर पर लौट आए हैं। आते ही सीएए और नागरिकता बिल का जमकर विरोध किया है। ऐसे में हाल ही में  अनुराग ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें डिटर भाषण दे रहा था।

अनुराग ने पीएम मोदी की तुलना हिटलर से की थी। इसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया था।वीडियो में जर्मनी के तानाशाह रहे एडोल्फ हिटलर एक स्टेडियम में भाषण देते हुए दिख रहे हैं। वीडियो के सबटाइटल में लिखा आ रहा है, 'अगर आप चाहते हैं तो मुझसे नफरत करें, लेकिन जर्मनी से नहीं।' अब अनुराग को ये वीडियो डिलीट करना पड़ा है।

दरअसल हाल ही में पीएम मोदी ने रामलीला मैदान में एक भाषण दिया था और उसमें अर्बन नक्सल का जिक्र किया था। जिसके बाद ही अनुराग ने ये वीडियो शेयर किया था।

अनुराग कश्यप के ट्वीट करने के बाद पांच हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो की रीट्वीट किया। इसके साथ ही 13 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया था। लेकिन इस वीडियो पर जर्मन महिला ने इस वीडियो की सामग्री पर सवाल खड़े किए हैं जिसके बाद अनुराग ने अब ट्वीट हटा दिया है।


जर्मनी की हैम्बर्ग यूनिवर्सिटी से मनोविज्ञान की पढ़ाई करने वालीं मारिया रिथ ट्वीट के रिप्लाई में लिखती हैं, 'ये बिलकुल गलत अनुवाद है। क्या आपके पास कोई ऐसा नहीं है जो कि जर्मन भाषा जानता हो? इस भाषण में लोगों के बीच जाकर बढ़-चढ़कर मदद करने का जिक्र है। 

Web Title: Check before you post: Why Anurag Kashyap deleted video comparing Hitler to Modi

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे