लाइव न्यूज़ :

सुशांत मौत मामला: रिया के पिता से आज लगातार तीसरे दिन CBI करेगी पूछताछ, चार दिन में करीब 35 घंटे तक एक्ट्रेस से किए गए थे सवाल-जवाब

By अमित कुमार | Updated: September 3, 2020 11:29 IST

रिया के पिता इंद्रजीत से सीबीआई पिछले दो दिन से पूछताछ कर रही है। इस क्रम में गुरुवार को भी सीबीआई की टीम एक्ट्रेस के परिवार से सवाल-जवाब जारी रखेगी।

Open in App
ठळक मुद्देरिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों पर सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। रिया से पिछले शुक्रवार से सोमवार तक चार दिन में करीब 35 घंटे तक पूछताछ की गई थी। अधिकारी ने कहा कि रिया चक्रवर्ती, उनके भाई और मां को बुधवार को नहीं बुलाया गया था।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई गुरुवार को लगातार तीसरे दिन रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करने वाली है। इससे पहले बुधवार दूसरे दिन अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के पिता से पूछताछ की गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रिया के पिता से करीब दस घंटे तक पूछताछ हुई। राजपूत 14 जून को उपनगरीय बांद्रा में अपने फ्लैट में फंदे से लटके मिले थे।

28 वर्षीय रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों पर सुशांत सिंह राजपूत (34) को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। अधिकारी ने बताया कि रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती सुबह करीब साढ़े दस बजे एक कार से उपनगरीय कालीना स्थित डीआरडीओ अतिथि गृह पहुंचे, जहां केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ठहरी हुई है। 

पिछले दो दिन में 18 घंटे सवाल-जवाब कर चुकी है CBI

रिया के पिता की कार के साथ पुलिस की भी एक गाड़ी थी। पूछताछ के बाद वह रात में करीब 8.30 बजे वहां से बाहर निकले। अधिकारी के अनुसार सुशांत के प्रबंधक सैमुअल मिरांडा, उनके रसोइये नीरज सिंह, घरेलू सहायक केशव और वित्तीय प्रबंधक श्रुति मोदी आदि भी पूछताछ के लिए सुबह अतिथि गृह पहुंचे। वे सभी चक्रवर्ती के बाद वहां से बाहर निकले। 

रिया से चार दिन में करीब 35 घंटे तक पूछताछ 

अधिकारी ने कहा कि रिया चक्रवर्ती, उनके भाई और मां को बुधवार को नहीं बुलाया गया था। इससे पहले मंगलवार को जांच टीम ने रिया के पिता और मां से आठ घंटे से भी अधिक समय तक पूछताछ की थी। रिया से पिछले शुक्रवार से सोमवार तक चार दिन में करीब 35 घंटे तक पूछताछ की गई थी। (भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच