लाइव न्यूज़ :

सुशांत केस में CBI करेगी जल्द बहुत बड़ा खुलासा, जानकर हैरान हर जाएगा हर कोई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 15, 2020 08:19 IST

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मामले की जांच सीबीआई कर रही है, अब सीबीआई की फॉरेंसिक रिपोर्ट अगले कुछ दिनों में आ सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिहं राजपूत के निधन को तीन महीने हो गए हैं।निधन केस में हर रोज तरह तरह के खुलासे हो रहे हैं

सुशांत सिहं राजपूत के निधन को तीन महीने हो गए हैं। इस निधन केस में हर रोज तरह तरह के खुलासे हो रहे हैं।  सुशांत के फैंस लगातार कह रहे हैं कि सुशांत कभी सुसाइड नहीं कर सकते है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मामले की जांच सीबीआई कर रही है। टाइम्स नाउ की खबर के अनुसार सुशांत सिंह मौत की फॉरेंसिक विश्लेषण करने वाली मेडिकल टीम अगले कुछ दिनों में अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक करेगी और यह रिपोर्ट पूरी तरह से 'निष्कर्ष' वाली होगी।

इतना ही नहीं इस रिपोर्ट में एक्टर की 'हत्या' या 'आत्महत्या' को लेकर कोई दुविधा नहीं रहने वाली है। इसमें साफ बता दिया जाएगा कि सुशांत की सुसाइड थी या फिर मर्डर। जब टाइम्स नाउ के सूत्रों का कहना है कि  एम्स के डॉक्टरों वाले पैनल की यह रिपोर्ट अगले कुछ दिनों में सार्वजनिक हो सकती है। 

दरअसल, महाराष्ट्र सरकार, 'लॉबी' और कुछ समर्थक सुशांत सिंह की रहस्यमय मौत को 'आत्महत्या' बता रहे हैं लेकिन सीबीआई के सूत्रों का कहना है कि यह केस 'आत्महत्या' नहीं 'हत्या' के ज्यादा करीब नजर आ रहा है। फॉरेंसिक रिपोर्ट से यह बात बिल्कुल साफ हो सकती है।

अगर ये खबर सच होती है तो सीबीआई फिर मर्डर के एंगल से जांच करेगी। वहीं, दूसरी तरफ इस केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद एनसीबी इसकी जांच कर रही है। एनसीबी की पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती और भाई शौविक चक्रवर्ती को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

पूछताछ में सामने आया बॉलीवुड के कई सितारों का नाम

टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने बॉलीवुड के कई ए-लिस्टर्स के नाम लिए हैं। यह जानकारी रिया ने एनसीबी को दी है। लेकिन अभी तक साफ नहीं हो सका है कि रिया ने इन नामों को क्यों लिया है। रिया के मुताबिक सुशांत ने अपने को-स्टार्स के साथ ड्रग्स लेने शुरू किए थे। सुशांत व्हॉट्सऐप पर मैसेज टाइप करने के लिए बोलते थे जो कि ड्रग्स से जुड़े होते थे। सुशांत यह निश्चित करते थे कि ड्रग्स की डिलिवरी उनके स्टाफ का कोई सदस्य करे। 

ड्रग्स में बहुत ज्यादा इंवॉल्व हो चुके थे सुशांत

रिया के मुताबिक कोई नहीं जानता था कि सुशांत ड्रग्स में इतना ज्यादा इंवॉल्व हो चुके हैं। इस मामले में रिया से रविवार को एनसीबी ने पहली बार करीब छह घंटे की पूछताछ की थी। गौरतलब है कि एजेंसी को मोबाइल फोन चैट रिकॉर्ड तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक डेटा हासिल हुआ था जिसमें प्रतिबंधित मादक पदार्थ की खरीद में इन लोगों की संलिप्तता सामने आई थी। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस