लाइव न्यूज़ :

सुशांत मौत मामला: क्या सुशांत सिंह राजपूत के कमरे में आत्महत्या संभव थी? CBI ने दोस्त और घरेलू सहायकों से की पूछताछ

By भाषा | Updated: August 24, 2020 08:01 IST

सुशांत मौत मामले में अब रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से उनके घर पर सीबीआई पूछताछ कर सकती है। इससे पहले रविवार सुबह डीआरडीओ गेस्ट हाउस में सीबीआई ने सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ की।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार सुबह सांताक्रूज के कलीना इलाके में स्थित डीआरडीओ अतिथि गृह में पिठानी, नीरज और सावंत अलग-अलग पहुंचे। सीबीआई जांच दल के साथ फोरेंसिक अधिकारियों ने भी राजपूत के घर का मुआयना किया। सीबीआई के एक अन्य दल ने शनिवार को सरकारी कूपर अस्पताल का भी दौरा किया था जहां राजपूत के शव का पोस्टमार्टम हुआ था।

सीबीआई अधिकारियों ने रविवार को सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और रसोईया नीरज सिंह तथा घरेलू सहायक दीपेश सावंत से डीआरडीओ अतिथि गृह में अभिनेता की मौत के सिलसिले में पूछताछ की। एक अधिकारी ने बताया कि जांच दल के अधिकारी बाद में इन लोगों के साथ बांद्रा में अभिनेता के फ्लैट पर भी गए। अधिकारी ने कहा कि रविवार सुबह सांताक्रूज के कलीना इलाके में स्थित डीआरडीओ अतिथि गृह में पिठानी, नीरज और सावंत अलग-अलग पहुंचे। 

केंद्रीय जांच दल के अधिकारी यहीं ठहरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 14 जून को जब राजपूत (34) अपने कमरे में फंदे से झूलते पाए गए थे तब वे घर में मौजूद थे। इन तीनों से सीबीआई अधिकारियों ने करीब पांच घंटे तक पूछताछ की और बाद में करीब पौने तीन बजे वह इन लोगों को अपने साथ लेकर उपनगरीय बांद्रा के मों ब्लां अपार्टमेंट स्थित दिवंगत अभिनेता के घर गए। 

राजपूत के घर का फिर से किया गया मुआयना

अधिकारी ने बताया कि सीबीआई जांच दल के साथ फोरेंसिक अधिकारियों ने भी राजपूत के घर का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि अभिनेता के घर पर मुंबई पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारी ने बताया कि सुशांत के फ्लैट पर करीब तीन घंटे रहने के बाद सीबीआई की टीम पिठानी, नीरज और सावंत के साथ वापस चली गई। इसके बाद तीनों को शाम को दोबारा डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पूछताछ के लिए ले जाया गया। 

पिठानी और नीरज के बयान दर्ज

शनिवार को भी सीबीआई का दल पिठानी, नीरज और सावंत के साथ राजपूत के मृत मिलने से पहले के घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने के लिये अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पहुंचा था। सीबीआई के एक अन्य दल ने शनिवार को सरकारी कूपर अस्पताल का भी दौरा किया था जहां राजपूत के शव का पोस्टमार्टम हुआ था। सीबीआई का एक अन्य दल बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचा था ताकि पूर्व में राजपूत की कथित खुदकुशी के मामले की जांच कर रहे मुंबई पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात कर सकें। सीबीआई अधिकारियों ने शुक्रवार को पिठानी और नीरज के बयान दर्ज किये थे।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच