बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के घर 2.4 करोड़ की चोरी, गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान ले उड़े चोर

By रुस्तम राणा | Published: April 9, 2022 08:35 PM2022-04-09T20:35:08+5:302022-04-09T20:35:08+5:30

लुटियंस दिल्ली में अमृता शेरगिल मार्ग पर अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा का घर है जहां अभिनेत्री के ससुर हरीश आहूजा ने चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। चोरी की घटना 11 फरवरी 2022 की है।

cash jewellery worth rs 24 cr stolen from sonam kapoors delhi house | बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के घर 2.4 करोड़ की चोरी, गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान ले उड़े चोर

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के घर 2.4 करोड़ की चोरी, गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान ले उड़े चोर

Highlightsपुलिस ने कहा- तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में हो रही है मामले की जांचसोनम कपूर के ससुर हरीश आहूजा ने दर्ज कराई थी चोरी की शिकायत

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्रीसोनम कपूर के दिल्ली स्थित घर से 2 करोड़ 40 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। चोर उनके घर से नकदी और आभूषण के साथ-साथ अन्य कीमती सामान ले उड़े। इस संबंध फिल्म अभिनेत्री की ओर से शिकायत दर्ज की गई है। 

लुटियंस दिल्ली में अमृता शेरगिल मार्ग पर अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा का घर है जहां अभिनेत्री के ससुर हरीश आहूजा ने चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। चोरी की घटना 11 फरवरी 2022 की है।

पुलिस उपायुक्त अमृता गुगुलोथ ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दो महीने पहले 23 फरवरी को दिल्ली के अमृता शेरगिल मार्ग स्थित सोनम कपूर के ससुर हरीश आहूजा के घर चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

उन्होंने कहा, मामले की जांच चल रही है। शिकायतकर्ता ने 23 फरवरी की लूट के बारे में शिकायत दर्ज कराई थी, जबकि उनके यहां चोरी 22 फरवरी को हुई थी। 12 दिन पुलिस को चोरी की वारदात की जानकारी दी गई। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने धारा 381 के तहत प्राथमिकी दर्ज की,। 

उन्होंन बताया कि तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में मामले की जांच की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है जो फिलहाल सबूतों की जांच कर रही है। 

आपको बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। क्योंकि इस समय सोनम कपूर प्रग्नेंट हैं। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी। 

हाल ही में ब्लू सूट और व्हाइट टी शर्ट में सोनम कपूर पहली बार पब्लिक प्लेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दी थीं। सोनम कपूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई साथ ही साथ उनके प्रेग्नेंसी ग्लो के भी खूब चर्चे हुए।

Web Title: cash jewellery worth rs 24 cr stolen from sonam kapoors delhi house

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे