लाइव न्यूज़ :

रिया की कॉल डिटेल्स का हुआ खुलासा, महेश भट्ट सहित इन लोगों को एक्ट्रेस ने किया था फोन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 7, 2020 15:25 IST

अब रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स भी सामने आ चुकी है, जिसमें खुलासा हुआ है कि उन्होंने 8 से 14 जून के बीच में महेश भट्ट, सुशांत के पिता केके सिंह और उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से भी बातचीत की थी।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में हर रोज एक नया मोड़ आता नजर आ रहा है सुशांत के पिता ने रिया खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज करवाई है

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में हर रोज एक नया मोड़ आता नजर आ रहा है। सुशांत के पिता ने रिया खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, अब इस मामले की जांच भी सीबीआई करेगी। आज पूछताछ के लिए रिया चक्रवर्ती ईडी दफ्तर पहुंचीं। ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग का मामला 15 करोड़ रुपये के लेनदेन से संबंधित है और कथित तौर पर यह सुशांत सिंह की 'आत्महत्या' से संबंधित है।

अब रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स भी सामने आ चुकी है, जिसमें खुलासा हुआ है कि उन्होंने 8 से 14 जून के बीच में महेश भट्ट, सुशांत के पिता केके सिंह और उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से भी बातचीत की थी। वहीं रिया ने सुशांत से फोन पर 137 बार बात की थी।

खबर के अनुसार रिया की एक साल की कॉल डिटेल्स सामने आई है। सुशांत सिंह राजपूत के अलावा श्रुति मोदी को 808 बार कॉल किया गया जबकि सैमुअल मिरांडा को 289 बार फोन किया गया था। इसके साथ ही रिया मे मनोचित्सक से भी बात की है।

रिया ने इंद्रजीत चक्रवर्ती (रिया के पिता) को 1122 बार कॉल किया है। शोविक चक्रवर्ती (भाई) को रिया ने 886 बार कॉल किया है। श्रुति मोदी (सुशांत की पूर्व बिजनेस मैनेजर व रिया कि मैनेजर) को एक्ट्रेस ने 808  कॉल्स किया। रिया ने संध्या चक्रवर्ती को 537  कॉल किया। सुशांत के दोस्त सैमुअल मिरांडा को फोन 289 बार किया। रिया ने जबकि सुशांत सिंह राजपूत को 137 कॉल्स, 2 मैसेज किया था। खास बात ये है कि रिया ने महेश भट्ट को16 बार कॉल किया था।

वहीं,  रिया ने ईडी से अनुरोध किया था कि उनके बयान की रिकॉर्डिंग को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई तक के लिए टाल दिया जाए। रिया ने सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का हवाला देकर अपील की थी और कहा था कि तब तक के लिए उनके बयान को दर्ज ना किया जाए। रिया को ईडी का समन व्हाट्सएप पर मिला था, एक्ट्रेस ने इसका जवाब ईडी को मेल कर दिया था। हालांकि, रिया के इस रिक्वेस्ट को ईडी ने नहीं माना और उन्हें अपने दफ्तर बुला लिया। 

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस